-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जगदलपुर की बैठक संपन्न*

*विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जगदलपुर की बैठक संपन्न*
*जगदलपुर।* विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जगदलपुर की बैठक विभाग मंत्री रवि ब्रह्माचारी, जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता और नगर अध्यक्ष पवन राजपूत एवं नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विभाग मंत्री रवि ब्रह्माचारी ने पदाधिकारियों को संगठन के नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने वार्ड स्तर तक बजरंग दल की टोलियों का गठन करने और प्रत्येक हिंदू परिवार तक संगठन के उद्देश्य को पहुंचाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि आगामी समय में संगठन के सदस्यों को नए दायित्व सौंपे जाएंगे और उन्हें संगठन के नियमों और कार्यों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने गौ रक्षा और लव जिहाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अभियान चलाने की घोषणा की, जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी देंगे।
नगर अध्यक्ष पवन राजपूत ने बताया कि आने वाले सावन सोमवार से होने वाली काँवड़ यात्रा के लिए सभी वार्डों में बैठकों और जनसंपर्क अभियानों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष काँवड़ यात्रा को और भी वृहद और भव्य रूप से मनाने की योजना है।
 बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी कार्यक्रमों की पारीदृश्य तैयार करना था। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आगामी कार्यों के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया।बैठक का संचालन नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने किया और सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया। इसके अलावा, नगर संयोजक भवानी सिंह चौहान, साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश ,रैली सुरक्षा प्रमुख शुभम सिंह, अखाड़ा प्रमुख शत्रुघ्न, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख सुदेश, सह विद्यार्थी प्रमुख पवन राजा, सह सप्ताह मिलन प्रमुख अभिषेक साहू, तमिश राव कशी चालकी सहित सभी बजरंगी उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT