-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

रूचि साहू 16 को राजभवन में आमंत्रित राज्यपाल ने रूचि का प्रतीकचिन्ह भेंटकर बढ़ाया हौंसला

रूचि साहू 16 को राजभवन में आमंत्रित 
राज्यपाल ने रूचि का प्रतीकचिन्ह भेंटकर बढ़ाया हौंसला
योग को स्कूली पाठ्यक्रम में विषय के रूप में शामिल करने छात्रा ने की चर्चा
फोटो
धमतरी।
रूचि साहू ने 5 मई को राज्यपाल रमेन डेकि के धमतरी प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात की। 5 सालों से नियमित योग कर रही एवं एडवांस योग की कई विधाओं में पारंगत कक्षा 11वीं की इस छात्रा ने राज्यपाल से चर्चा की। राज्यपाल से चर्चा कर योग को स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने का निवेदन किया।
राज्यपाल से भेंट कर रुचि साहू अभिभूत हुई। राज्यपाल ने इस छात्रा की हौसला अफजाई करते हुए उसे भगवान श्री राम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। साथ ही राज्यपाल ने धमतरी के कलेक्टर को निर्देश दिया कि इस छात्रा को 16 मई को शाम 6 बजे राज भवन में भेजें। रूचि साहू ने बताया कि राज्यपाल से उन्होंने योग को स्कूली शिक्षा में अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने का निवेदन किया। रूचि साहू ने चर्चा में कहा कि आज भागमभाग भरे जीवन में शरीर एवं मन को स्वस्थ रखना बहुत बड़ी चुनौती है, इसलिए विद्यार्थी जीवन से ही अच्छी आदतों एवं स्वास्थ्यप्रद क्रियाकलापों का छात्र-छात्राओं में विकास करना समय की मांग है। स्कूली पाठ्यक्रम में एक अनिवार्य विषय के रूप में योग के शामिल होने से पढ़ाई के साथ योग अभ्यास भी नियमित रूप से हो पाएगा । जब विद्यार्थी जीवन से निकल कर छात्र-छात्राएं देश के नागरिक बनेंगे, उस समय तक उनमें योग की आदत विकसित हो चुकी होगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT