-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

जलभराव और सड़क समस्या को लेकर जनपद सभापति ने उठाई आवाज


धमतरी। जनपद पंचायत धमतरी की कृषि स्थायी समिति के सभापति अग्रवाल (अमन) साहू ने क्षेत्र की दो प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ग्राम पंचायत खपरी में जलभराव की समस्या तथा भानपुरी-तरसींवा मार्ग की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए शीघ्र समाधान की आवश्यकता बताई है।
सभापति साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत खपरी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा कई स्थानों पर जलभराव की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए उन्होंने गुरुचरण साहू के घर से बाईपास मार्ग तक तथा पंचायत भवन से बाईपास सड़क तक दोनों ओर पक्की नाली निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते नाली निर्माण होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके साथ ही उन्होंने भानपुरी से तरसींवा मार्ग की खराब स्थिति की ओर भी विभाग का ध्यान आकर्षित किया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों, स्कूली छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।
अग्रवाल साहू ने जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों से सड़क की तत्काल मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य कराने का आग्रह किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विभाग दोनों समस्याओं पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्य शुरू करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और आवागमन भी सुरक्षित हो सकेगा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT