-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का लगातार महाअभियान, आबकारी एक्ट के 10 अलग-अलग प्रकरणों में 10 आरोपी गिरफ्तार*



 *नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का लगातार महाअभियान, आबकारी एक्ट के 10 अलग-अलग प्रकरणों में 10 आरोपी गिरफ्तार*
 *अवैध शराब कारोबारियों पर एक साथ बड़ा प्रहार, नगरी-कुरूद सहित जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्यवाही*

 *एसपी धमतरी के निर्देश पर आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, धारा 34(2) के 03 एवं धारा 34(1)(ख), 34(ए) के 07 प्रकरणों सहित कुल 10 मामलों में कार्यवाही, 03 आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल*

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के सख्त निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अपराध एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखते हुए त्वरित एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री से प्राप्त नगदी रकम जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ *धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 03 बड़ी कार्यवाही, 03 आरोपी गिरफ्तार*
नगरी एवं कुरूद पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️*थाना नगरी*
 की प्रथम कार्यवाही में आरोपी अंजू कुमार नेताम पिता खेलूराम नेताम (34 वर्ष), निवासी कमारपारा संबलपुर के कब्जे से 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 650/- रुपये एवं बिक्री रकम 50/- रुपये सहित कुल 700/- की सामग्री जप्त कर अपराध क्रमांक 42/26 धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

▪️*थाना नगरी की द्वितीय कार्यवाही*
 में आरोपी धनराज नेताम पिता इतवारू राम नेताम (20 वर्ष), निवासी अमाली कमारपारा नगरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 600/-रूपये एवं बिक्री रकम 250/- रूपये कुल 850/- रुपये जप्त कर अपराध क्रमांक 43/26 धारा 34 (2)के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

*थाना कुरूद की कार्यवाही*
 में आरोपी खुबलाल निषाद पिता मनोहर लाल निषाद (25 वर्ष), निवासी सेमरा-बी कुरूद के कब्जे से 44 पौवा देशी शराब (7.920 बल्क लीटर) कीमती 4400/-रूपये एवं बिक्री रकम 200/- रुपये कुल 4600/- रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 166/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

▪️ *धारा 34(1)ख एवं 34(ए) के तहत 07 प्रकरणों में 07 आरोपी गिरफ्तार*
जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में की गई कार्यवाही के दौरान 07 अलग-अलग प्रकरणों में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब एवं बिक्री रकम जप्त की गई।
▪️ *थाना भखारा*
 द्वारा भरतराम साहू पिता महेत्तर राम साहू उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रं.03 भखारा को 16 पौवा देशी शराब कीमती 1280/- रुपये एवं बिक्री रकम 180/- रुपये कुल 1440/- रुपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

▪️ *चौकी करेलीबड़ी*
 द्वारा प्रकाश पटेल पिता शत्रुहन पटेल उम्र-31 वर्ष निवासी सिरसिदा थाना कुरूद को 14 पौवा देशी शराब कीमती 1120/- रूपये एवं बिक्री नगदी रकम 200/- रूपये कुल 1320/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही 
किया गया।

▪️ *चौकी करेलीबड़ी*
 की दूसरी कार्यवाही में योगेश कुर्रे पिता पालू कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी मेघा से 18 पौवा देशी शोले प्लेन शराब कीमती 1440/- रुपये एवं बिक्री रकम 300/- रूपये कुल 1740/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

▪️ *थाना मगरलोड* 
द्वारा चन्द्रकुमार कमार पिता स्व. राम गुलाल कमार उम्र 42 वर्ष निवासी मोहेरा को 3.7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 370/-रूपये एवं बिक्री रकम 150/-रूपये कुल 520/- रूपये के साथ पकड़ा गया,आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

▪️ *थाना सिहावा*
 द्वारा जीवन मरकाम पिता स्व.कंवल सिंह मरकाम उम्र 29 वर्ष निवासी हर्रा पारा बिरगुड़ी को 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 300/-रूपये एवं बिक्री की नगदी रकम 250/-रूपये कुल 550/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत
वैधानिक कार्यवाही किया गया

▪️ *चौकी बिरेझर*
 द्वारा पंकज कुमार गुप्ता पिता ज्वाला प्रसाद गुप्ता उम्र 29 वर्ष,निवासी निवासी कल्ले सम्राट ढाबा, चौकी बिरेझर को अंग्रेजी शराब कीमती 960/- रुपये एवं बिक्री रकम 300/- रुपये कुल 1260/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)ख के तहत
वैधानिक कार्यवाही किया गया।

▪️ *थाना नगरी*
 द्वारा मुकेश कुमार मानिकपुरी पिता कृष्ण दास मानिकपुरी उम्र 40 वर्ष निवासी कल्लेमेटा, थाना नगरी 
को 15 पाव देशी मदिरा किमती 1200/- रुपये एवं बिक्री रकम 590/- रूपये कुल 1790/-रुपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(1) के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

▪️ *कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण*
▪️ कुल 10 प्रकरण दर्ज
▪️ कुल 10 आरोपी गिरफ्तार
▪️ कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब कीमती कुल 12320/- रूपये 
▪️ बिक्री रकम कुल 2470/-रूपये 
▪️ कुल 14790/-रूपये कीमती शराब सहित बिक्री रकम जप्त 
▪️ सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही
धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के भीतर ही धारा 34(2) आबकारी एक्ट के 07 प्रकरणों में कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
 यह कार्यवाही नशे के अवैध कारोबार पर धमतरी पुलिस की लगातार बढ़ती सख्ती और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वैधानिक कार्यवाही जारी है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT