-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*संबलपुर ओवर ब्रिज के आगे डीपीएस स्कूल के पास भयानक सड़क हादसा*

*संबलपुर ओवर ब्रिज के आगे डीपीएस स्कूल के पास भयानक सड़क हादसा*

रायपुर रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मानपुर से कलिंदर भरकर आ रही एक पिकअप गाड़ी डीपीएस स्कूल के पास पंचर हो गई थी। पिकअप के ड्राइवर और कंडक्टर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रही अशोक लीलैंड की ट्रक, जो आयरन (कच्चा लोहा) लेकर रायपुर की ओर जा रही थी, ट्रक ने पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कुछ दूर जाकर पलट गई।
इस हादसे में पिकअप चालक चेतन साहू उम्र 25 वर्ष भेण्डी मगरलोड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके सहयोगी तरुण साहू उम्र 18 वर्ष को हाथ में चोट आई है।
घटना की सूचना मिलने पर वरदान परमार्थ सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डूमन साहू, योगेश साहू और अमन साहू मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से मृतक के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी पहुंचाया गया।
वहीं टोल प्लाजा की क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को क्लियर कराया गया। इस दौरान अर्जुनी थाना के पुलिस स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT