-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

नगर पंचायत नगरी को मिली एक और सौगात: 28 लाख रुपये स्वीकृत

नगर पंचायत नगरी को मिली एक और सौगात: 28 लाख रुपये स्वीकृत
नगरी नगर पंचायत नगरी में विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। वार्ड क्रमांक 1 स्थित डमकाडीहि के मुक्तिधाम के विकास के लिए 28 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति से मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण, पाथवे निर्माण सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर और व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि सुरेंद्र दुबे ने कभी प्रदेश के एक सुंदर मुक्तिधाम को देखकर उसकी सराहना की थी। उसी तरह का सुव्यवस्थित और सुंदर मुक्तिधाम हर क्षेत्र में बनने का सपना अब नगरी में भी साकार होने की ओर बढ़ रहा है।

नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के कार्यकाल में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। उनके नेतृत्व में नगर को नई-नई सौगातें मिल रही हैं। इसी क्रम में डमकाडीहि स्थित मुक्तिधाम के विकास के लिए 28 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

यह स्वीकृति वार्ड पार्षद राजा पवार और देवचरण ध्रुव की प्रमुख मांग पर मिली है। इस कार्य के लिए अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा और उपाध्यक्ष विकास बोहरा के साथ लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्विनी निषाद के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं इस प्रस्ताव को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा प्राप्त हुई है। शासन की इस स्वीकृति से नगर में खुशी का माहौल है और नगर पंचायत की वर्तमान टीम की सराहना की जा रही है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT