-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धमतरी मे गंभीर सड़क हादसा, देखने वाले के रूह कांप गए

धमतरी मे गंभीर सड़क हादसा, देखने वाले के रूह कांप गए
धमतरी -धमतरी के खपरी बायपास मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवानों समेत एक सिविलियन चालक की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार CRPF के जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान खपरी बायपास के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मृतकों में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, एएसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ तथा सिविलियन चालक हीरालाल नागर निवासी पंडरिया रींवा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी जवान कोबरा बटालियन से संबद्ध थे।

घटना में एक अन्य जवान अभिमान राय घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नारायणा अस्पताल रायपुर भेजा गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं शिवा प्रधान सहित राहत दल मौके पर पहुंच गया। क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना से सुरक्षा बलों में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने भी घटना पर संवेदना व्यक्त की है। सूचना मिलते ही कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी सूरज सिंह परिहार, सहित सीआरपीएफ और पुलिस के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT