-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धमतरी में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 18 लोगों के हिरासत में लिए जाने की सूचना; कार्रवाई पर उठे सवाल

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई इलाके में देर रात कथित रूप से सेक्स रैकेट पकड़े जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस की कार्रवाई में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों समेत कुल 18 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई थी।

बताया जा रहा है कि अर्जुनी थाना क्षेत्र में दो डीएसपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौके पर वास्तव में क्या गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग संलिप्त थे।

वहीं, मामले में कथित रूप से देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों के बावजूद कुछ लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई किए जाने की बात सामने आ रही है। यदि यह जानकारी सही है, तो कार्रवाई की प्रकृति और लागू की गई धाराओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि आधिकारिक पुलिस रिकॉर्ड और पुलिस के बयान से ही हो सकेगी।

लॉज और होटलों की भी जांच की जरूरत

इस घटना के बाद शहर के लॉज, होटल और अन्य ऐसे स्थानों की भी नियमित जांच की आवश्यकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। होटल और लॉज संचालकों द्वारा आने वाले ग्राहकों का पहचान-पत्र, रजिस्टर और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड नियमानुसार संधारित किया जा रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की जा सकती है। यदि जांच में किसी प्रतिष्ठान की भूमिका सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस जांच के बाद मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई करती है? क्या संबंधित कानूनों के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा या मामला केवल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तक सीमित रहेगा? साथ ही, क्या पुलिस इस मामले को आधार बनाकर शहर के लॉज और होटलों में भी व्यापक जांच अभियान चलाएगी? फिलहाल पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT