-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

बूढ़ाराव मंदिर में बस ड्राइवर ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

बूढ़ाराव मंदिर में बस ड्राइवर ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी!

​नगरी (धमतरी): नगरी से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां बूढ़ाराव मंदिर के प्रांगण में एक युवक की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
​जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब कुछ श्रद्धालु बूढ़ाराव मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में आते ही उनकी नजर पेड़ से लटकते हुए शव पर पड़ी। इस भयावह दृश्य को देखते ही उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।

​मृतक की पहचान नानू साहू (उम्र लगभग 37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो प्रेमसुख साहू का पुत्र और बूढ़ाराव पारा वार्ड 8 का निवासी बताया जा रहा है। वह बस ड्राइवरी का काम करता था।
​घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचित किए जाने के बाद, नगरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT