-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
धमतरी, 10 मार्च 2026।
राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP) अंतर्गत ऑयल पाम विस्तार कार्यक्रम के तहत आज शासकीय उद्यान रोपणी, बिन्द्रानवागांव (विकासखंड धमतरी) में एक दिवसीय कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने की।
कार्यशाला में कलेक्टर  मिश्रा ने किसानों को ऑयल पाम की खेती के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह फसल कम श्रम में अधिक उत्पादन देने वाली नगदी फसल है। उन्होंने कहा कि इस फसल को पशुओं से नुकसान नहीं होता तथा कंपनियों द्वारा उपज की बायबैक व्यवस्था होने से किसानों को विपणन की चिंता नहीं रहती। उन्होंने किसानों को फसल के प्रारंभिक वर्षों में इंटरक्रॉपिंग के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त करने की भी सलाह दी।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा ऑयल पाम की उन्नत किस्मों, रोपण तकनीक, पौध संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन तथा अंतरवर्ती फसलों की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अम्मा पॉम प्लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के तकनीकी विशेषज्ञों ने किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। साथ ही बोर खनन, ड्रिप सिंचाई, फेंसिंग तथा इंटरक्रॉपिंग के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में उप संचालक कृषि  मोनेश साहू, उप संचालक उद्यान  पूजा कश्यप साहू सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और चार विकासखंडों से आए 53 किसान उपस्थित रहे। इनमें से 14 किसानों ने 59 एकड़ क्षेत्र में ऑयल पाम की खेती करने के लिए अपनी सहमति जताते हुए पंजीयन कराया।
उप संचालक उद्यान  पूजा कश्यप साहू ने जिले के अधिक से अधिक किसानों से योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऑयल पाम की खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही प्रदेश को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT