-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

देश सेवा में समर्पित आईटीबीपी जवान खिलेश कुमार ध्रुव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


धमतरी। धमतरी जिला मुख्यालय से लगे ग्राम शंकरदहा निवासी तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में पदस्थ जवान खिलेश कुमार ध्रुव (32 वर्ष) का रविवार, 19 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य खराब होने के कारण निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खिलेश कुमार ध्रुव पंचायत सचिव खूबचंद ध्रुव के छोटे भाई तथा गणपत राम ध्रुव के पुत्र थे। वे वर्तमान में गुवाहाटी (असम) में पदस्थ थे। बताया गया कि नारायणपुर (छत्तीसगढ़) कैंप से ड्यूटी पूरी कर गुवाहाटी लौटने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद रविवार को उनका निधन हो गया।

देश सेवा के प्रति समर्पित युवा जवान के निधन की खबर से ग्राम शंकरदहा सहित पूरे धमतरी जिले में शोक का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

परिजनों के अनुसार, दिवंगत जवान का अंत्येष्टि कार्यक्रम मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT