-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

खेत की मेड़ के नीचे दफन थी महुआ शराब,,कोपडीह में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,


80 लीटर महुआ शराब व 2400 किलो महुआ लाहन जब्त

धमतरी। जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम कोपडीह (थाना भखारा) में बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लीटर महुआ शराब एवं 2400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 1 लाख 12 हजार रुपये बताया गया है।

यह कार्रवाई 19 जुलाई 2026 को जिला कलेक्टर  अविनाश मिश्रा के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी  रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक  निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

आबकारी टीम के गांव पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान खेत की मेड़ में छिपाकर रखी गई 80 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं सैकड़ों बोरियों में रखे लगभग 2400 किलोग्राम महुआ लाहन को जब्त कर नियमानुसार नष्ट किया गया।

इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(च) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक  निशांत साधु,  अजय राज कश्यप, विवेक दीवान, मुख्य आरक्षक  मुरली सोनी तथा आबकारी आरक्षक राजेश यादव, प्रशांत यादव, श्रुति साहू, सोमी पालेश्वर, मेघा सिन्हा, नीरज चंद्राकर, राज किशोर सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल आबकारी विभाग को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT