-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी पुलिस ने भखारा क्षेत्र में लूट की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार एवं एक विधि से संघर्षरत बालक भी था शामिल*



 
 *चाकू दिखाकर मारपीट करने एवं नगदी व ऑनलाइन राशि लूटने वाले आरोपी भखारा पुलिस की गिरफ्त में, घटना में प्रयुक्त वाहन, चाकू, 03 मोबाइल एवं 30,000/-रूपये नगद बरामद*

🔷 *पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में भखारा पुलिस की त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही, वारदात के महज कुछ ही समय में आरोपियों को दबोचकर लूटकांड का किया पर्दाफाश*

धमतरी जिले में कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा लूट, चोरी, मारपीट एवं अन्य संगीन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना भखारा पुलिस ने लूट की एक गंभीर एवं सनसनीखेज वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

▪️*संक्षिप्त विवरण :*
दिनांक 06 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे प्रार्थी मनीष सोनवानी अपने पिता खम्मन सोनवानी के साथ अपने मवेशियों को छोटा हाथी वाहन से ग्राम रिवागहन स्थित अपने चाचा खेमूराम बंजारे के यहां ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम दर्री एवं गुजरा के मध्य एक तूफान वाहन में सवार चार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोपियों ने प्रार्थी एवं उसके पिता को मवेशी परिवहन करने की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्का एवं लात से मारपीट की तथा धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी से 50,000/- रूपये नगद लूट लिए तथा 28,500/-रूपये क्यूआर कोड के माध्यम से आरोपी नीरज ध्रुवंशी के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना भखारा में अपराध क्रमांक 77/2026 अंतर्गत धारा 309(6), 311 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं सतत पतासाजी के आधार पर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त तूफान वाहन क्रमांक CG 05 X 4660, एक धारदार चाकू, 03 नग मोबाइल फोन तथा लूटी गई राशि में से 30,000/-रूपये नगद गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।
पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपियों नागेंद्र साहू, नीरज ध्रुवंशी एवं विनय ध्रुवंशी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। वहीं, विधि से संघर्षरत एक अपचारी बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

▪️*गिरफ्तार आरोपीगण :*
*(01)* नागेंद्र साहू
पिता - टेमन लाल साहू
उम्र - 19 वर्ष
निवासी - ग्राम भेंडरवानी, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

*(02)* नीरज ध्रुवंशी
पिता - वेश लाल ध्रुवंशी
उम्र - 23 वर्ष
निवासी - ग्राम कसही, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

*(03)* विनय ध्रुवंशी
पिता - भागीरथी ध्रुवंशी
उम्र - 24 वर्ष
निवासी - ग्राम कसही, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)
(04) एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक
(पहचान गोपनीय)

▪️*जप्ती सामग्री :*
▪️ घटना में प्रयुक्त तूफान वाहन क्रमांक CG 05 X 4660
▪️ 01 नग धारदार चाकू
▪️ 03 नग मोबाइल फोन
▪️ लूट की 30,000/-रूपये नगद राशि

धमतरी पुलिस आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिले में लूट, चोरी, मारपीट, अवैध हथियार, नशे के कारोबार एवं अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर, प्रभावी एवं निरंतर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को देकर धमतरी पुलिस का सहयोग करें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT