-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

दोनर रेत घाट पर अवैध उत्खनन , रोज़ाना करीब 80 ट्रैक्टरों से निकाली जा रही रेत

दोनर रेत घाट पर अवैध उत्खनन का आरोप, रोज़ाना करीब 80 ट्रैक्टरों से निकाली जा रही रेत
धमतरी। ग्राम पंचायत दोनर के रेत घाट पर बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन किए जाने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन लगभग 80 ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, लेकिन संबंधित खनिज विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी है, जिससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ नदी के पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मामले को लेकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है और क्या अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT