-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*प्राचार्य द्वारा स्कूल में बच्चों के तिलक मिटाने और धमकी देने के खिलाफ बच्चो के साथ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी ने खोला मोर्चा, प्राचार्य के निलंबन की मांग की*

*प्राचार्य द्वारा स्कूल में बच्चों के तिलक मिटाने और धमकी देने के खिलाफ बच्चो के साथ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी ने खोला मोर्चा, प्राचार्य के निलंबन की मांग की*

विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल जिला धमतरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साकरा नगरी से प्राचार्य की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके चलते जिला कार्यकारिणी प्रवास हेतु विद्यालय पंहुचा और वहाँ पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से मुलाकात की गई,शाला की अव्यवस्था को देखते हुए नगरी विकासखंड के विकासखंड संकुल समन्वयक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी और ग्राम सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य, एवम शाला विकास समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।जांच के दौरान बच्चों ने बताया कि प्राचार्य अनुभा अग्रवाल महोदया द्वारा छत्राओं को बिन्दी, चूड़ी, पायल पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है, छात्रों को तिलक लगाने से मना किया गया और बच्चों के मस्तक पर लगे तिलक को मिटाया गया।छात्रों ने बताया कि बच्चों पर देशद्रोही, आतंकवादी, चुल्लू भर पानी में डूब मरो इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी की जाती है, जो कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के और शिक्षा के अधिकार का खुला उल्लंघन है,15 अगस्त को तैयारी के दौरान बैंड फट जाने से बच्चों से अवैध वसूली भी किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई।जांच के दौरान यह भी पाया गया कि गांव में50 से अधिक छात्रों को शाला में एडमिशन नही दिया गया और वो बच्चे शाला त्यागी और अप्रवेशी हो गए हैं ,वर्तमान में बच्चों की पेयजल व्यवस्था नहीहै ,शाला प्रांगण के बाहर आसमाजिक तत्वो का डेरा बढ़ा मिला शराब की बहुत सी खाली बॉटल परिसर के बाहर पड़ी हुई मिली जबकि शाला में 3 चपरासियों का भी व्यवस्था है। विहिप के जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने जिलाशिक्षा विभाग से मैडम द्वारा किए जा रहे आर्थिक भ्रष्टाचार और बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध प्राचार्य को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन ने बच्चों के साथ हो रहे मानसिक प्रताड़ना के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने हेतु अग्रह किया।श्री दीपक सिंह ठाकुर जी ने कहा की विद्यालय प्रबन्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है साथ ही साथ अभी सम्बंधित के विरुद्ध आर्थिक अनियमितता और भ्रष्टाचार की भी जांच करने की आवश्यकता है।दीपक सिंह ठाकुर जी ने बच्चों और शाला पर सभी स्टाफ को कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार और शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और शिक्षा के मंदिर की गरिमा को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया ,अन्यथा संगठन इस प्रकार के रवैये पर कठोर कार्यवाही करेगा।उपरोक्त कार्यवाही के समय श्री गौरव जैन, श्री डाकेश्वर साहू, इंद्र कुमार निखिल, और मानव यादव श्री संत कोठरी श्री शिव शंकर जी श्री योगेश साहू जी भी उपस्थित थे।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर दण्डित भी करने हेतु प्रतिवेदन देने का आश्वासन दिया जिस पर श्री सन्दीप अग्रवाल ने निष्पक्ष जांच करने की बात की।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT