-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

संघर्ष से सफलता की मंजिल हासिल करने के लिए खेलो का विशेष महत्व- हाशमी

संघर्ष से सफलता की मंजिल हासिल करने के लिए खेलो का विशेष महत्व- हाशमी
जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी के तत्वाधान में जय मां विंध्यावासिनी व्यायाम शाला द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल खिलाड़ियों का किया सम्मान, खेलो को बढ़ावा देने पर दिया जोर


धमतरी। जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी के तत्वाधान में जय मां विंध्यवासिनी व्यायाम शाला के द्वारा भारत एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के शासकीय प्राथमिक शाला में किया गया l कार्यक्रम में नवागांव वार्ड के पार्षद और नगर पालिक निगम जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी ने ये कहा कि ध्यानचंद सिर्फ ध्यानचंद थे उनके संघर्ष और उनकी खूबियों ने उन्हे मेजर ध्यानचंद बनाया और उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में देश मनाता है। हमे भी अपनी बुराइयों को छोड़कर अपने अंदर की खूबियों को समझना चाहिए और नेक रास्ते में चलकर मेहनत और लगन से कार्य करना चाहिए। संघर्ष के साथ समझदारी से काम लेकर कामयाबी हासिल करने का प्रयास करना चाहिए, इससे हमे और हमारे अपनो को सुकून और तसल्ली मिलेगी। हमारे वार्ड में भारत एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिला वेट लिफ्टिंग सचिव हसमीत कौर का महत्वपूर्ण भूमिका रहा जिसके लिए हम और हमारे वार्ड वासियों की तरफ से धन्यवाद कर आभार व्यक्त करते हैं। आगे हाशमी ने कहा कि आप सब वेट लिफ्टिंग के नेशनल खिलाडि़यों ने अपना कीमती समय निकालकर हमारे वार्ड वासियों को दिए और यहां भी वेट लिफ्टिंग कर अपनी खूबियां को बच्चो को दिखाए और बच्चो का हौसला बढ़ाए उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। स्कूल के बच्चे और आप सब मेहनत एवं लगन और अच्छी पढ़ाई के साथ साथ अच्छा खेल और संघर्ष करके अपना एवं अपने मां बाप का छत्तीसगढ़ राज्य और देश का नाम रौशन करों। खेलना हमारे शारीरिक दक्षता और क्षमता को बढ़ाता है।यह हमारे हृदय को मजबूत बनाता है,रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और मोटापा को कम करता है शरीर में चुस्ती और उत्साह पैदा करता है खेलने से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है, हड्डियां मजबूत होती है और हमारा ऊर्जा स्तर बढ़ता है।खेल हमारे मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।इसलिए पढ़ाई के साथ जीवन में खेलकूद भी आवश्यक है।यमुना ध्रुव, संध्या सोम,रेशमा शेख, हसमीत कौर ने कहा कि खेलो से शरीर स्वस्थ्य रहने के साथ ही आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिलता है। प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए खेलो का आयोजन और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सम्मान कार्यक्रम जरूरी है। धमतरी में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है, उन्हें अच्छा मंच मिले तो देश-विदेश में धमतरी का नाम रोशन होगा। त्रिभुवन महाराज ने कहा कि प्रगतिशील और आधुनिक बनने के दौड़ में हम अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। खेल का महत्व जैसे हम भूलते जा रहे हैं। आज के बच्चे मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम्स से ही खेलते हैं। परंतु खेल का महत्व बच्चों की बढ़ती ग्रोथ के साथ जानना आवश्यक है। खेल जितना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही खेल का महत्व पढ़ाई में भी है। इसलिए खेलो को बढ़ावा मिलना जरूरी है।इस कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षकगण एवं स्टाफ और उषा निषाद,राहुल बोरकुटे, उमाशंकर साहू, योगेश साहू, लुमेश साहू, डेनिस साहू, हर्षदीप, होमेन्द्र(चिंटू)बघेल, खुशी भूटान, कुमकुम यादव, चेतन साहू, खुशबू फुटान, यामिनी यादव, महक निषाद, शशि यादव एवं स्कूल के बच्चे और वार्ड वासी उपस्थित थे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT