-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*संतान एवं परिवार की समृद्धि के लिए निःस्वार्थ प्रेम तथा त्याग को प्रदर्शित करने का विशेष पर्व है कमरछठ -: रंजना साहू*

*संतान एवं परिवार की समृद्धि के लिए निःस्वार्थ प्रेम तथा त्याग को प्रदर्शित करने का विशेष पर्व है कमरछठ -: रंजना साहू*
*पूर्व विधायक रंजना साहू ने कमरछठ पर कि विशेष पूजा,सभी माताओं के सफल व्रत पूजन हेतु की कामना*
धमतरी -: कमरछठ व्रत छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे हलछठ या हलषष्ठी भी कहा जाता है। इस व्रत को करने वाली माताएं निर्जला रहकर शिव-पार्वती की पूजा करती है। वहीं धमतरी में पूर्व विधायक रंजना साहू ने कमरछठ के अवसर पर विशेष पूजा की जहाँ सगरी बनाकर सारी रस्में भी निभाई गई और कमरछठ की कहानी सुनी और बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की,प्रेस नोट जारी करते हुए श्रीमती साहू ने कहा संतान एवं परिवार की समृद्धि के लिए निःस्वार्थ प्रेम तथा त्याग को प्रदर्शित करने का विशेष पर्व है कमरछठ,सभी माताओ बहनो का व्रत पूजा सफल हो परिवार मे सुख शांति समृद्धि आये यही प्राथना करती हूँ । वात्सल्य, स्नेह और समर्पण भाव का पारम्परिक त्यौहार हमें छत्तीसगढ़ की गहरी संस्कृतियों से जोड़ता है,इस दिन सभी संतानों की खुशहाली की हम कामना करते हैं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT