-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*असुर संहार वं मानव कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने लिए श्री कृष्ण के रूप में अवतार, दिखाई अनेक लीलाएं : रंजना साहू*

*असुर संहार वं मानव कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने लिए श्री कृष्ण के रूप में अवतार, दिखाई अनेक लीलाएं : रंजना साहू*
*बठेना वार्ड में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुई भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, वार्डवासियों को दिए बधाई*
धमतरी- बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया, श्री हनुमान सेवा समिति बठेना वार्ड धमतरी के द्वारा जन्माष्टमी उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्यामलाल नेताम ने किया। सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर श्रीमती साहू ने समस्त क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना किए। मंचस्थ होने उपरांत वार्ड वासियों एवं समिति के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। रंजना साहू ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी महापर्व की बधाई दिए एवं कहा कि जब असुरों ने पृथ्वी पर मानव जीवन को हाहाकार मचा कर सताने लगे तब पालनहार श्री हरि विष्णु जी ने माता देवकी की कोख से श्रीकृष्ण रुप में अष्टमी के दिन जन्म लिए, और अनेक लीलाएं दिखाई। भगवान श्री कृष्ण सभी के आराध्य देव हैं जिन्होंने मानव समाज में प्रेम मित्रता का संदेश दिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष साहू, बालक नेताम, निरुपम सिंहा, ज्ञानचंद सिन्हा, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, ऐनू राम सिंहा, नंदू साहू, विक्की साहू, ललित साहू, दाऊ विश्वकर्मा रूपम चंद्राकर, तामेश्वरसाहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासि उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT