-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*मोटर सायकल चोरी के आरोपी को धमतरी पुलिस थाना कुरूद एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार*


*मोटर सायकल चोरी के आरोपी को धमतरी पुलिस थाना कुरूद एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार*
*आरोपी से चोरी गई मोटर सायकल बरामद कर,आरोपी के विरुद्ध धारा 303 (2) बी०एन० एस०के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध*

*संक्षिप्त विवरण*-: दिनांक 17.08.24 को प्रार्थी संतोष ध्रुव पिता श्रीराम ध्रुव उम्र 48 वर्ष साकिन सरोजनी चौक कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी के मोटर सायकल एच०एफ० डिलक्स क० CG 05 AC 9694 को उसके घर के सामने चर्रा रोड डबरा पारा वार्ड क्र० 08 कुरूद से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,मोटर सायकल एवं आरोपी की पता तलाश के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही हितेश कुमार सेन पिता गांधी राम सेन उम्र 28 वर्ष साकिन कुण्डेल चौकी करेली बडी थाना मगरलोड जिला धमतरी को उक्त मोटर सायकल के साथ ग्राम नारी में घुमते हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया जिस पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करने गवाहों के समक्ष आरोपी हितेश कुमार सेन को मोटर सायकल एच०एफ० डिलक्स का कोई कागजात पेश करने गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। 
आरोपी हिवेश कुमार सेन के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से थाना-कुरूद में अप० क्र० 362/24 धारा 303 (2) बी०एन०एस०के तहत 
अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*आरोपी का नाम पता*-: हितेश कुमार सेन पिता गांधी राम सेन उम्र 28 वर्ष साकिन कुण्डेल चौकी करेली बड़ी थाना मगरलोड जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना कुरूद से सउनि.कमिल चंद सोरी,आरक्षक मानक साहू, पूनम चंद सोनवानी
सायबर टीम से प्रआर. देवेन्द्र राजपूत आर.मुकेश मिश्रा,गोपाल चंद्राकर दीपक साहू, किशोर देशमुख,मनोज साहू का विशेष योगदान रहा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT