*जेलर पर कार्यवाही की मांग को लेकर एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*
:- एनएसयूआई ने जेलर द्वारा जेल में बंद एनएसयूआई कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष नमन बंजारे ने बताया कि हमारे एनएसयूआई के कार्यकर्ता गौरव दास मानिकपुरी को चाकूबाजी करने का झूठा और फर्जी केस बनाकर मामला दर्ज किया गया जिसके पश्चात् उसे जेल में बंद कर दिया गया जहां जेलर नरेन्द्र डहरिया द्वारा उसे जबरदस्ती मारा गया और प्रताड़ित किया गया, कुछ दिन पहले जब एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन गौरव दास मानिकपुरी से मुलाकात करने जेल पहुंचे उसके पश्चात जेलर द्वारा दूसरे बैरक में जानें और मारपीट करने का झूठा आरोप लगाकर चप्पल और डंडे से पिटाई की गई और 3 दिनों के लिए गुनाहखाने में डाल दिया जहां दर्द में कराहने के बावजूद दवाई की व्यवस्था तक नही की गई , इस घटना का विरोध करने पर गौरव दास को और जेलर द्वारा और पीटा गया तथा सेंट्रल जेल भेजने की धमकी दी गई..!!
एनएसयूआई ने कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से 3 दिनों के भीतर जेलर के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग की है और कार्यवाही ना करने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है..!!
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने नमन बंजारे, जय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मानिकपुरी, बब्बन, गौरव मानिकपुरी आदि पहुंचे थे..!!