जिला - कोंडागांव (ब्लॉक बडेराजपुर) ग्राम पोरोंड में आदिवासी गोंडवाना समाज के द्वारा नवाखाई पर्व के बाद गायता ठाकुर जोहारनी का भव्य कार्यक्रम हुआ
जिसमें युवा प्रभाव एवं युवती प्रभाग के द्वारा रेला - पटा करते हुए समाज के प्रमुख जनों एवं गायता ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया समाज प्रमुखों को सफेद गमछे बांधकर एवं पीला चावल का टीका लगाकर महुआ फूल का हार पहना कर स्वागत किया गया इस मौके पर समाज प्रमुख जगन्नाथ मरकाम सोमनाथ मरकाम मंशाराम नेताम शिवजी मंडावी सेवक राम नेताम लक्ष्मण मरकाम सोमारू राम मरकाम जय लाल मरकाम राम नेताम बासूराम नेताम युवाप्रभाग चंदूलाल मरकाम महेंद्र मरकाम शितलाल नतरतन मरकाम सोनाडू राम राजेश मरकाम अखिलेश नेताम राजेश मरकाम धन्नु राम मरकाम महिला प्रभाग बुधियरिन बाई सुनीता मरकाम सुमेत बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे ।।