-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*विश्व हिंदू परिषद,कुरुद प्रखंड ने षष्टीपूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम में मतांतरित परिवार को करवाया घर वापसी।*


*विश्व हिंदू परिषद,कुरुद प्रखंड ने षष्टीपूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम में मतांतरित परिवार को करवाया घर वापसी।*
आज से 60 वर्ष पूर्व सन 1964 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना संतो के पावन सानिध्य मे हुआ था। स्थापना के पश्चात लगातार विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू समाज जागरण एंव सनातन धर्म की रक्षा के लिए दिन रात कार्य करता रहा है, नित निरन्तर कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किये बिना गौ रक्षा, बेटियों को लव जिहाद से सुरक्षित करना, धर्मान्तरण/मतांतरण रोकना एंव धर्म स्थापित करने में सफल हुए है इसी का परिणाम है कि आज भव्य श्रीराम मंदिर आयोध्या में निर्माण हो पाया। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को विश्व हिन्दू परिषद अपना 60 वां वर्ष पूर्ण कर षष्ठिपूर्ति स्थापना दिवस के रूप में मना रहा है जिसके निमित्त आज नगर पंचायत भखारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भव्य शक्ति प्रदर्शन के साथ आरम्भ हुआ, जिसमें नगर एवं ग्राम के बजरंगी भाइयों के साथ साथ मातृशक्तियो ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम के समस्त अतिथियों का ससम्मान स्वागत वंदन किया गया। 
स्वागत उपरांत जिलामंत्री रामचंद देवांगन ने संगठन का परिचय देते हुए धमतरी जिला में विहिप बजरंग दल द्वारा के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि विहिप बजरंगदल धमतरी ने पिछले 2 साल में 200 से ज्यादा ग्राम तक संगठन का निर्माण किया, हजारों की संख्या में आज विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल, दुर्गावाहनी के साथ जुड़ कर हिंदू समाज का नेतृत्व कर रहे हैं। पहली बार धमतरी जिले से 50 से ज्यादा बहनों को दुर्गावाहनी का प्रशिक्षण करवाया गया। 45 से 50 बजरंगियों को एक साथ प्रशिक्षण करवाया गया। जो पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सबसे ज्यादा था। बेटियों को लव जिहाद के चंगुल से बचाया, ईसाई बन चुके परिवारों को घर वापसी करवाया, हजारों गौ वंश को कत्लखाने में जाने से बचाया। और लगातार संगठन को मजबूत कर शस्त्र और शास्त्र से प्रशिक्षित कर संगठित बना रहे हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से धमतरी प्रखंड के अंतर्गत ग्राम कंडेल के एक आदिवासी परिवार के पांच लोगों का घर वापसी करवाया, संत श्री सत्यनारायण बाबा जी के सानिध्य में, मुख्य वक्ता विहिप केंद्रीय सहमंत्री श्री वीरेंद्र कुमार जी, मुख्य अतिथि श्री दीपक ठाकुर जी, विशिष्ट अतिथि श्री होमन सिंह कतलम जी एवं पुरषोत्तम देवांगन जी का सुंदर उद्बोधन सभी को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। संत श्री सत्यनारायण बाबा ने कहा कि पौराणिक हिंदू सभ्यता एवं संस्कृति गुरुकुल शिक्षा को पुनः समाज के बीच लाने की आवश्यकता है जिससे कि समाज में सुधार और हिंदू जागरण का कार्य तेजी से किया जा सके श्री दीपक ठाकुर जी ने कहा कि हमें अपने धर्म की लड़ाई स्वयं लड़नी पड़ेगी तभी कहीं जाकर हम अपने सनातन धर्म को बचाने में कामयाब हो पाएंगे मुख्य वक्ता श्री वीरेंद्र कुमार जी ने बताया की किस तरह हम हिंदू ही हिंदू के दुश्मन बन बैठे हैं जिसका फायदा एक विशेष समुदाय बहुत अच्छे तरीके से उठा रहा है, मजहबों में केवल एक ही उद्देश्य चल रहा है जिसे वह बखूबी से निभा रहे हैं और हमारे इस हिंदू सनातन देश को किस प्रकार बांग्लादेश बनाने की घिनौनी साजिश एक विशेष समुदाय द्वारा किया जा रहा है, जिसे असफल करना तब तक संभव नहीं हो पाएगा जब तक हर एक हिंदू अपने सनातन धर्म की महत्वता को नहीं समझेगा, माताओ को सही में अब रानी दुर्गावती तथा भाइयों को अब वीर शिवाजी बनने का समय आ चुका है, तन मन धन से सनातन धर्म की सेवा हेतु प्रेरित किया। अंत में विश्व हिंदी परिषद जिला धमतरी के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल जी ने आभार प्रदर्शन किया तथा कार्यक्रम का समापन किया। 
कार्यक्रम में विहिप केंद्रीय सह मंत्री श्री बिरेंद्र कुमार जी प्रांत उपाध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह राजपूत जी, राजिम विभाग संगठन मंत्री श्री चंद्रेश सोनाने जी, जिला अध्यक्ष श्री संदीप अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद स्वरूप मेश्राम जी, जिलामंत्री श्री रामचंद देवांगन जी, जिला सहमंत्री श्री दीपक सोनी जी, कार्यक्रम संयोजक श्री पुरुषोत्तम निषाद जी, बजरंग दल जिला संयोजक श्री रवि कुमार साहू जी, जिला सहसंयोजक श्री ओमप्रकाश जी, जिला बोलोपासना प्रमुख श्री देवेंद्र जी, जिला विशेष संपर्क प्रमुख श्री इंद्र कुमार निखिल जी, जिला प्रचार प्रमुख श्री योगेंद्र साहू जी, जिला सह संयोजिका भूमिका कोर्राम, जिला सह संयोजिका नमिता साहू , युक्ति सिन्हा, प्रखंड संयोजिका चांदनी साहू, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख श्री गजेंद्र जी, प्रखंड संयोजक कुंज बिहारी जी, प्रखंड सहसंयोजक श्री महेंद्र जी,प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख श्री गणेश सिन्हा जी, श्री गौतम जी, मिथिलेश जी, गौरव जी, कृष्णकांत जी, श्री लक्ष्मीकांत दिवेदी जी, गुहनदास जी, निहाल दास जी तथा कुरुद प्रखंड के समस्त कार्यकर्ता एवं जिला के समस्त दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🙏🏻🚩 *जय श्रीराम* 🚩🙏🏻

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT