-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर द्वारा जिला धमतरी के 06 प्रधान आरक्षकों को दिये सहा.उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति*


*पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर द्वारा जिला धमतरी के 06 प्रधान आरक्षकों को दिये सहा.उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति*
*पुलिस अधीक्षक धमतरी ने स्टार लगाकर प्रधान आरक्षकों को सहा. उप निरीक्षक के पद पर दी गई पद्दोन्नति*

*पुलिस अधीक्षक ने दिये पदोन्नत हुए अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं*

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा (भा.पु.से.)द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार आज दिनांक-19/10/2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश साव ने पद्दोन्नत हुए 06 प्रधान आरक्षक को स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है जिसमें-: 
*प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक* 
01 श्री जामवंत देशमुख
02 श्री भेनू राम वर्मा  
03 श्री नरेश राम साहू
04 श्री कांतिलाल साहू
05 श्री राजेश कुमार दीवान
06 श्रीराम यादव
 को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया। 
पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।
जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।
जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश साव,निरीक्षक(एम) श्री अखिलेश शुक्ला,प्रआर. डिगेश शर्मा सहित पुलिस कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT