-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा बाईक चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे में किया गया गिरफ्तार,आरोपियों से चोरी किये 03 बाईक किया गया जप्त*


*धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा बाईक चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे में किया गया गिरफ्तार,आरोपियों से चोरी किये 03 बाईक किया गया जप्त*
*दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 303 (2), 3(5) बी०एन०एस० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, भेजा गया जेल*

*संक्षिप्त विवरण*:-दिनांक घटना 20.10.24 के दोपहर 12.00 बजे से 14.00 बजे के बीच प्रार्थी विजय कुमार मंडावी पिता अरूण मंडावी उम्र 30 वर्ष साकिन बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद के मोटर सायकिल पैसन प्लस क्र० CG 07 LP 9621 को शिक्षक कॉलोनी कुरूद से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कुरुद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।

जिस पर थाना कुरुद द्वारा तत्काल मो.सा.एवं अज्ञात आरोपी के पता साजी के लिए प्रार्थी एवं गवाहों का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर प्रकरण के आरोपी गगनदीप, इंद्रजीत सिंह को संदिग्ध हालत में अरिहंत पेट्रोल पंप के पास मिलने पर कड़ाई से पूछताछ पर मेमोरण्डम कथन में आरोपी गगनदीप, इंद्रजीत सिंह दोनों मिलकर प्रार्थी मो०सा० पैसन प्लस क० CG 07 LP 9621 को दिनांक 20.10. 2024 के दोपहर करीबन 01.00 बजे शिक्षक कॉलोनी कुरूद से चोरी करना बताया इसके अतिरिक्त भी दोनों आरोपियों ने मिलकर दिनांक 18.10.2024 को शाम को जियो ऑफिस के सामने मो०सा० एच०एफ० डिलक्स क० CG 05 AP 8447 व धमतरी घडी चौक के पास शाम करीबन 07.00 बजे एक पार्किंग में एक बजाज डिस्कवर मो० सा० क० CG 05 0 4984 चोरी करना बताये।
 आरोपी गण के मेमो० कथन के आधार पर आरोपी गगनदीप के कब्जे से बजाज डिस्कवर, एक पैसन प्लस मो०सा० एवं आरोपी इंद्रजीत सिंह से एच०एफ० डिलक्स पृथक पृथक जप्त किया गया है। 
एवं प्रकरण में दोनों ने एक साथ मिलकर चोरी किये जाने से थाना कुरूद में अप. क्र. 429/24 धारा 303(2),3(5)एवं 
 धारा 3(5) बीएनएस. के तहत वैधाहिक कार्यवाही की गई। 
आरोपियों गगनदीप एवं इंद्रजीत सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
*आरोपीगण का नाम*:-
(01).गगनदीप पिता प्रवीण कुमार उम्र 27 वर्ष साकिन बाडमिक कॉलोनी वार्ड क 07 भठींडा रोड जैतो थाना जैतो जिला फरीदकोट (पंजाब) हालपता राजु नाई का घर पचरी पारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०) 
*(02)*. इंद्रजीत सिंह पिता सुकदेव सिंह उम्र 27 वर्ष साकिन रसाल पट्टी वार्ड क04 जैतो थाना जैतो जिला पालीकोट (पंजाब) हालपता राजू नाई का घर पचरी पारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद एवं थाना स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT