-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*रामायण में वर्णित है श्री राम के ये खास गुण, आप भी कर सकते हैं अपने जीवन में शामिल - ओंकार साहू*

*रामायण में वर्णित है श्री राम के ये खास गुण, आप भी कर सकते हैं अपने जीवन में शामिल - ओंकार साहू* 


 विधानसभा धमतरी क्षेत्र के ग्राम बोडरा,कोहका ( डुबान ) , तेलीनसत्ती, बोदाछापर में समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में संगीतमय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रस्तुत संगीत में झांकी प्रतियोगिता में हमारे आराध्य देव- देवताओं की लीलाएं, मनमोहक कथाओं को झांकियों को नृत्य व संगीत के माध्यम से प्रदर्शित किये गए | इस शुभ अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने समस्त आयोजक समितियों को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए | सर्वप्रथम विधायक ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं माता जानकी की पूजा अर्चना की | आयोजक समितियों के द्वारा विधायक एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ तिलक लगाकर किया गया | इस इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने अतिथि उद्बोधन में कहा हम बड़े-बुजुर्गें से कहते सुने हैं - बेटा हो तो राम जैसा, चरित्र हो तो राम जैसा, राजा हो तो राम जैसा...। उन्होंने कहा रामायण से ही पता चलता है, जहां राम जी को सत्य, धर्म, दया और मर्यादाओं पर चलने वाला कहा जाता है। प्रभु श्रीराम भगवान विष्णु के 7वें अवतार और उन्हें पुराणों में सबसे श्रेष्ठ पुरुष कहा गया हैं। हमारी संस्कृति और सदाचार की जब भी बात होती है तो राम का नाम अवश्य ही लिया जाता है। दरअसल, मर्यादा पुरुषोत्तम राम अनेक गुणों से परिपूर्ण थे। यही कारण है कि लोगों में राम नाम का धून सवार रहता है। विधायक जी के साथ कार्यक्रम में घनश्याम साहू ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, ब्रजेश जगताप जनपद सदस्य, माधुरी भूपेंद्र पटेल जनपद सदस्य धमतरी, अनीता ठाकुर महामंत्री कांग्रेस, अम्बिका सिन्हा प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस,अशोक साहू जोन अध्यक्ष, केशव साहू सेक्टर अध्यक्ष, धर्मेंद्र पटेल एनएसयूआइ धमतरी ग्राम कोहका में मोती लाल सरपंच, हरीश यदु, चिंताराम दर्रो, श्याम कुमार शोरी, कुबेर जुर्री,रोहित ताराम, रामभरोषा उइके, नवरतन गावड़े, धनी राम गावड़े, गेन्दलाल मरकाम, चंद्रहास मंडावी, मिलन कोर्रम, जासल यादव साथ में ग्राम बोडरा में श्री मति ऊकेश्वरी फल्लेस साहू सरपंच, प्रीतम साहू प्रतिनिधि, मनोहर साहू, रुपेश साहू, महेंद्र साहू, लखनलाल ध्रुव, बलराम साहू , मोहन साहू, कमल साहू ,पूनम साहू , खम्हन साहू, घनश्याम साहू व ग्राम तेलीनसत्ती में श्री मति सिन्हा सरपंच तेलीनसत्ती, मोहन जांगड़े, मुक्तानन्द, रविंद्र जंगड़े साथ में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT