*वृद्धाश्रम रुद्री में दीपावली मिलन समारोह संग संगीतमय प्रवचन कीया: देवी भूमिका जी (कथावाचिका, मोटिवेशनल स्पीकर)*
धमतरी । वृद्धाश्रम रुद्री में दीपावली मिलन समारोह संग संगीतमय प्रवचन का हुआ आयोजन भगवताचार्या देवी भूमिका जी ने बताया दीपावली का त्यौहार जीवन में सुख समृद्धि के साथ हजारों खुशियां लेके आता है और इतने महत्वपूर्ण त्यौहार में वृद्धों का परिवार में होना बहुत जरूरी है उनके आशीर्वाद से ही हर त्यौहार में रौनक आती है मुझे अंहकारी और घमंडी लोग अच्छे नहीं लगते जहां ईमान बिक जाए वो बाजार अच्छे नहीं लगते, जहां माता पिता का सम्मान न हो वह त्यौहार अच्छे नहीं लगते
आगे बताया कि सत्संग का मिलना बहुत दुर्लभ है भजन कीर्तन संत मिलन ये तो हमें मिल जाए लेकिन वास्तविक सत्संग का मिलना दुर्लभ है क्योंकि सत्संग का अर्थ होता है सत्य का संग जो आज कही नहीं बचा है जिसके कारण ही अनेकाने समाज में अपराध भी हो रहे है इन अपराधों को रोकने के लिए लोगों में संस्कार की आवश्यकता है साथ ही दीपावली की शुभकामनाएं दिए आरती प्रसाद वितरण का वृद्धों से आशीर्वाद लिया।
संगीत में साथ दिया यावेनद्र साहू, शिवा लहरें
कथा में जलाराम जान यज्ञ वृद्धाश्रम समिति के संचालक लखु भाई जी ने साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया सम्मानित अतिथियों का भी आगमन हुआ गजानंद साहू जी गायत्री परिवार उन्होंने देवी भूमिका जी सेवा ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की, अवनेंद्र साहू जी जिला अध्यक्ष साहू समाज अपने उद्बोधधन में कहा कि समाज में ऐसे कार्यों का होना बहुत ही जरूरी जिससे लोगों में संस्कार आए और वातावरण शुद्ध व स्वच्छ हो, त्रिभुवन लाल साहू जी कार्यक्रम संयोजक एवं खालसा सर जी, निलेश साहू ।