-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*कलेक्टर धमतरी सुश्री नम्रता गांधी ने पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के एक और आदतन अपराधी मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा को किया जिला बदर*


▪️ *कलेक्टर धमतरी सुश्री नम्रता गांधी ने पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के एक और आदतन अपराधी मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा को किया जिला बदर*
▪️ *मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा के विरुद्ध विगत कुछ वर्षों से लगातार गुंडागर्दी,जान से मारने की धमकी देने,चोरी, आर्म्स एक्ट के तहत है अपराध पंजीबद्ध*

▪️ *वर्ष 2024 में जिला बदर कार्यवाही के लिए कुल 11 प्रकरण किये गए है पेश, जिसमें 05 बदमाशों के विरुद्ध किया गया है जिला बदर की कार्यवाही*

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धमतरी सुश्री नम्रता गांधी ने पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा,उम्र 22 वर्ष साकिन देवांगन चौक हटकेश्वर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी को 01 वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया है। 
धमतरी पुलिस द्वारा इसके अतिरिक्त पूर्व में 04 अन्य आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही किया जा चुका है।

मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा के विरुद्ध विगत कुछ वर्षों से लगातार मारपीट, गुंडागर्दी,जान से मारने की धमकी देने ,चोरी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य अपराध पंजीबद्ध है। 
जिला दण्ड अधिकारी का प्रा.कं.-539/ वाचक/ जिला दण्ड./2024 धमतरी, दिनांक 21.10.24 के तहत जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।

जिला दण्डाधिकारी धमतरी द्वारा, मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा उम्र 22 वर्ष साकिन देवांगन चौक हटकेश्वर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी को दिनांक 21.10.2024 से आगामी 01 वर्ष के लिये जिला धमतरी एवं समीपस्थ जिला रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग, कोण्डागांव की सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) का आदेश दिया गया है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT