-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

सिंचाई विभाग ने नहर में कम मात्रा में छोड़ा पानी, प्लांट के टैंक में जमा कचरा निकालने निगम टीम को करनी पड़ी मशक्कत

सिंचाई विभाग ने नहर में कम मात्रा में छोड़ा पानी, प्लांट के टैंक में जमा कचरा निकालने निगम टीम को करनी पड़ी मशक्कत
जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी ने मोर्चा सम्हाला तब जाकर शहर के लोगो को मिल पाया पानी
महापौर, सभापति आयुक्त ने भी अधिकारियों को जल्द समस्या का समाधान करने निर्देशित किए

धमतरी - शहर में गंगरेल बांध से रुद्री डेम के नहर केनाल द्वारा नगर पालिक निगम के जल शुध्दिकरण संयंत्र द्वारा शहर वासियों को पेयजल उपलब्ध किया जाता हैं। शुक्रवार को रुद्री सिंचाई विभाग द्वारा नहर (केनाल)में नगर निगम को जानकारी दिए बगैर पानी कम छोड़ा गया। कम मात्रा में पानी आने की वजह से फिल्टर प्लांट में रॉ वाटर के बड़े टैंक में काई, कचरा वगैरह जमा हो गया और पानी कम आने से शहर में शनिवार को शाम में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की नौबत आ गयी थी। नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी को जानकारी मिलते ही शहर के लोगो को पानी उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने मोर्चा सम्हालते हुए सबसे पहले महापौर को सूचित किया, साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित कर खुद समस्या का समाधान करने जुट गए। भरपूर कोशिश की गई कि शाम को शहर वासियों को पेयजल उपलब्ध हो जाए, जिस पर कर्मचारी सुबह से फिल्टर प्लांट में रॉ वाटर के बड़े पानी के टैंक में उतरकर सफाई कार्य किए और नहर केनाल में उतर कर भी सफाई कार्य किया गया। जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी ने फिल्टर प्लांट पहुंचकर कर्मचारियों का हौसला अफजाई की और उनके साथ जुटें रहे। सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद हाशमी ने अधिकारी-कर्मचारियों से सलाह मशवरा कर फिल्टर प्लांट चालू करवाए और शहर की सभी विशाल ओवर हैंड टैंकों को भरने निर्देश दिए जिस पर कार्यवाही शुरू हुआ।महापौर,सभापति आयुक्त के संज्ञान और जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी और जाबांज कर्मचारियों के कुशल कार्यशैली का परिणाम रहा कि शाम को 6 बजे शहर वासियों को कम समय के लिए पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से उपलब्ध हुआ। नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी के साथ सुधार कार्य पूर्ण करने में जल विभाग के सहायक लिपिक मंगलुराम निर्मलकर, पाइपलाइन मैकेनिक प्रहलाद मांडवी,इलेक्ट्रीशियन रघुवीर ठाकुर,राजेंद्र निर्मलकर,प्लंबर टीजू निषाद,अशोक यादव, तिमान यादव,लोकेश निर्मलकर, गोवर्धन कोरे,यशवंत हिरवानी, वाटर फिल्टर प्लांट सुपरवाइजर संकेत गुप्ता,केमिस्ट स्वाद गुल खान,वाटर फिल्टर प्लांट के सभी कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT