-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

4 चैन माउंटेन से ग्राम दरगहन मे प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से हो रहा मुरुम खनन, जिम्मेदार मौन,रोड निर्माण ठेकेदार की बल्ले बल्ले

4 चैन माउंटेन से ग्राम दरगहन मे प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से हो रहा मुरुम खनन, जिम्मेदार मौन,रोड निर्माण ठेकेदार की बल्ले बल्ले 
धमतरी -धमतरी में खनिज विभाग की लापरवाही की वजह से मुरुम माफिया के हौसले बुलंद हैं. यहां लगातार मुरुम का अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी भी इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं.

ग्राम पंचायत दरगहन में एक हप्ते से अवैध मुरुम खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. ठेकेदार द्वारा बेफिक्र होकर बिना किसी डर के मुरुम का उत्खनन कर रहे हैं. इसके बावजूद इन माफिया को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. खनिज विभाग के अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं.
दरगहन गांव में ग्राम पंचायत सरपंच सचिव द्वारा 50 हजार की राशि लेकर अवैध मुरुम खनन कर परिवहन करवाया जा रहा है जा रहा है.यह राशि पंचायत प्रस्ताव की आड़ मे लिया गया जो नियम विरुद्ध है ठेकेदार बिना खनिज विभाग के परमिशन के लाखो रूपये की मुरुम ले जा चूका है हैरानी की बात यह की जो जनप्रतिनिधि इस रोड निर्माण को लेकर श्रेय ले रहे वे अब अवैध उत्खनन को लेकर मौन बैठे है, अफवाहे ये भी है की बाहरी ठेकेदार को जिला प्रशासन लाभ देने के लिए कार्यवाही नहीं कर रही है, क्या एसे सरपंच सचिव जो नियम वृद्ध राशि लेकर मुरुम बेच रहे उनके ऊपर कार्यवाही किया जायेगा एक बड़ा सवाल है

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT