-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दो माह से फरार चल रहा आरोपी अंततः गिरफ्तार,भेजा गया जेल*



▪️ *धमतरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दो माह से फरार चल रहा आरोपी अंततः गिरफ्तार,भेजा गया जेल*
▪️ *एसपी धमतरी की सख्त मॉनिटरिंग, निरंतर समीक्षा व कड़ी निगरानी का असर: गंभीर अपराध का फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में*

▪️ *कुरूद पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही थी दबिश : दो माह से फरार चल रहे आरोपी को रायपुर में घेराबंदी कर धर दबोचा*

जिला धमतरी में पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में गंभीर अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध सख्त, त्वरित एवं निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा प्रकरण की निरंतर मॉनिटरिंग एवं नियमित समीक्षा की जा रही थी तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट एवं कड़े निर्देश जारी किए गए थे।
इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को वृद्ध महिला से दुष्कर्म के प्रकरण में लगभग दो माह से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण में प्रार्थिया द्वारा थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17.02.2026 को आरोपी द्वारा उसकी लगभग 75 वर्षीय वृद्ध सास के साथ दुष्कर्म जैसा गंभीर अपराध किया गया। 
जिसकी रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 64, 332(ख) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के कथनों को विधिवत दर्ज किया गया, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा घटना स्थल का सूक्ष्म एवं गहन निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य सावधानीपूर्वक संकलित किए गए।

घटना के पश्चात आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। 
उनसे संपर्क संबंधी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी, जिससे उसकी तलाश पुलिस के लिए और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई थी।
उसकी तलाश में थाना कुरूद पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से लगातार पूछताछ की गई, किंतु प्रारंभिक स्तर पर कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर एवं सूचना तंत्र को सक्रिय कर सतत निगरानी रखी जा रही थी। 

इसी दौरान आरोपी के रायपुर में होने की सटीक सूचना प्राप्त होते ही कुरूद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर फरार आरोपी को रायपुर से धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपी सूर्या सिसोदिया (पारधी), उम्र 26 वर्ष से पूछताछ के दौरान उसने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

▪️ *गिरफ्तार आरोपी का नाम:*
 सूर्या सिसोदिया (पारधी), उम्र 26 वर्ष, निवासी - झांकी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि महिला संबंधी अपराधों सहित सभी गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT