-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*सेवा ही संगठन अभियान से गांव -गांव में हो रहा जनसेवा का विस्तार -भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस*

*सेवा ही संगठन अभियान से गांव -गांव में हो रहा जनसेवा का विस्तार -भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस*
भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित राष्ट्रव्यापी सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत 6 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक चल रहें गांव बस्ती चलों अभियान के सिहावा विधानसभा क्षेत्र वं छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर बेलर मंडल के ग्राम पंचायत घुटकेल,बोराई, मैनपुर,लिखमा में भाजपा धमतरी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।इस अवसर पर प्रकाश बैस ने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामों के पर पहुंच कर ग्रामीजनों से आत्मीय भेंट मुलाकात की उन्होंने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए ग्रामवासियों से अपने गांव को स्वच्छ सुंदर एवं आदर्श बनाने का आह्वान किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के मूल सिद्धांतो पर कार्य करने वाली पार्टी है। और सेवा ही संगठन अभियान इसी विचारधारा का सशक्त प्रतीक है उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हम सभी की सामूहिक की जिम्मेदारी है। तथा ग्रामीणों के आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। साथ ही ग्राम के वरिष्ठ एवं युवाओं वं भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई। जिसमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य गरीमा नेताम, मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मौर्यध्वज सेन, जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, महामंत्री दीपक साहू, मोनू साहू, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू,मंत्री चुम्मन साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, महिला महामंत्री सीता साहू, शत्रुघ्न साहू, युवा नेता मिथलेश साहू सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता एवं युवा बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यक्रम में।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT