-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

प्रीमियम वाइन शॉप में ब्रांड की कमी… ग्राहकों में नाराजगी… सवालों के घेरे में सप्लाई सिस्टम…

प्रीमियम वाइन शॉप में ब्रांड की कमी… ग्राहकों में नाराजगी… सवालों के घेरे में सप्लाई सिस्टम…
धमतरी शहर के प्रीमियम वाइन शॉपो में इन दिनों शराब के शौकीनों को निराशा हाथ लग रही है… जहां हर ब्रांड्स मिलने चाहिए, वहां सिर्फ गिने-चुने ब्रांड ही उपलब्ध हैं… ग्राहक अपनी पसंद की शराब नहीं मिलने से परेशान नजर आ रहे हैं…
जानकारों की मानें तो एक्साइज नियमों, एमआरपी अप्रूवल और सप्लाई चेन में देरी के कारण कई प्रीमियम ब्रांड बाजार में समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं… कई जगहों पर नई दरों की मंजूरी में देरी के चलते स्टॉक खाली हो जाता है और दुकानों में सीमित ब्रांड ही बचते हैं… 

इतना ही नहीं… कुछ राज्यों में सरकारी नीतियों और नियंत्रित सप्लाई सिस्टम के कारण भी शराब दुकानों पर ब्रांड की उपलब्धता सीमित हो जाती है… जिससे ग्राहकों को पूरी वैरायटी नहीं मिल पाती… ग्राहकों का कहना है कि हम प्रीमियम शॉप इसलिए आते हैं कि यहां सभी ब्रांड मिलेंगे… लेकिन यहां तो वही 2-3 ब्रांड मिल रहे हैं… बाकी कुछ भी नहीं…”
वही सूत्रों की माने तो देश में प्रीमियम शराब की मांग तेजी से बढ़ रही है… लेकिन सप्लाई और नीति से जुड़ी बाधाओं के कारण दुकानों में पूरी रेंज उपलब्ध कराना अभी भी चुनौती बना हुआ है… 
अब देखना होगा कि प्रशासन और आबकारी विभाग इस समस्या को कब तक दूर कर पाते हैं… ताकि प्रीमियम वाइन शॉप का नाम सिर्फ दिखावे तक सीमित न रह जाए… और ग्राहकों को सही मायनों में प्रीमियम विकल्प मिल सकें

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT