-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*दो माह पूर्व पिकनिक के दौरान चाकू से हमला कर फरार आरोपी को करेलीबड़ी पुलिस ने हथियार सहित किया गिरफ्तार*



 *दो माह पूर्व पिकनिक के दौरान चाकू से हमला कर फरार आरोपी को करेलीबड़ी पुलिस ने हथियार सहित किया गिरफ्तार*
🔷 *जबरन पैसे की मांग कर युवक पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को चौकी करेली बड़ी द्वारा गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल*

पिकनिक के दौरान चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को करेलीबड़ी पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
दिनांक 08.02.2026 को प्रार्थी त्रिभुवन साहू (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम बुडेनी, अपने साथियों के साथ पैरी नदी रेत घाट में पिकनिक मनाने गया था। 
इसी दौरान गांव का ही त्रिलोकी साहू वहां पहुंचकर प्रार्थी से विवाद करने लगा और अश्लील गालियां देते हुए मुर्गा-शराब के लिए जबरन पैसों की मांग करने लगा। 
प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने आवेश में आकर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के बाएं कुल्हे में वार कर चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद प्रार्थी के साथियों द्वारा उसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल गोबरा नवापारा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना की रिपोर्ट दिनांक 09.02.2026 को चौकी करेलीबड़ी में दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। 
करेलीबड़ी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई, जिसमें प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें चोट धारदार वस्तु से चोट आना आना लेख किया गया। 
विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलित किए गए। 
आरोपी त्रिलोकी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। 

*आरोपी का नाम* :- त्रिलोकी साहू पिता शिवनारायण साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बुडेनी पुलिस चौकी करेलीबडी थाना मगरलोड जिला धमतरी (छ.ग.)

करेलीबड़ी पुलिस की सक्रियता, तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई तथा क्षेत्र में संभावित गंभीर घटना को टाला जा सका। 
पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इसी प्रकार सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT