-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने सांसदद्वय एवं कलेक्टर से की सौजन्य भेंट*

*बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने सांसदद्वय एवं कलेक्टर से की सौजन्य भेंट* 
धमतरी, 13 अप्रैल 2026/ जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को नवीन खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में पहली बार जिला स्तरीय बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता गंगरेल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए खिलाड़ियों एवं टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा सांसद द्वय  रूपकुमारी चौधरी एवं  भोजराज नाग तथा विधायक धमतरी  ओंकार साहू एवं सिहावा विधायक  अंबिका मरकाम से सौजन्य भेंट की | इस अवसर पर कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा उपस्थित थे ।
  सांसद द्वय एवं जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
    कलेक्टर  मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल अधोसंरचना के विकास एवं प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
  इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि गंगरेल में आयोजित इस प्रतियोगिता ने जिले में बीच वॉलीबॉल जैसे नए खेल के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह उत्पन्न किया है तथा भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों की संभावनाओं को भी सुदृढ़ किया है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT