-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

भगवान श्री कृष्ण के वंशज यादव समाज - कविता योगेश बाबर

भगवान श्री कृष्ण के वंशज यादव समाज - कविता योगेश बाबर 
( जुनवानी में यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न)
छ ग कोसरिया यादव समाज बीरेतरा पाली क्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन ग्राम जुनवानी में आयोजित किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर थी अध्यक्षता गंगू राम यादव पाली अध्यक्ष ने की विशिष्ठ अतिथि सरपंच ज्ञानी राम साहू थे समाज जनों ने भव्य कलश यात्रा निकाली जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया तत्पश्चात सामाजिक भवन में कलश पूजन कर भगवान श्री राधा कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया मंच कार्यक्रम में अतिथि स्वागत उपरांत सभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने कहा कि यादव समाज का एक अपना अलग इतिहास रहा है जो कि भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं जिन्हें इस धरती पर गौ वंश की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो कि अपने धर्म संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है वर्तमान समय मे यह समाज आज उन्नति के नये आयाम स्थापित कर रहा है आज हर क्षेत्र मे समाज विकास और तरक्की के नये आयाम स्थापित कर रहा है चाहे धर्म हो राजनीति हो या प्रशासनिक व्यवस्था हो श्रीमती बाबर ने आगे कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ सकता है जो शिक्षा को ग्रहण कर बुराई का त्याग करे ऐसा करने पर उस समाज को आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता श्रीमती बाबर ने समाज जनों से नशा पान से मुक्त रहने की अपील की उन्होंने आगे कहा कि आज आपका समाज अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता व ईमानदारी के लिए जाना जाता है कार्यक्रम के इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष कुलेश्वर साहू श्रीमती देवराज यादव उपसरपंच रामसिंग यादव गुहन यादव राजेंद्र साहू बीरबल यादव कोमल यादव और परिक्षेत्र के ८ गाँव से आए हुवे समाज के महिला व पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT