-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*विधायक कुरूद अजय चंद्राकर ने भखारा में लाइवलीहुड कॉलेज का किया उद्घाटन*


*विधायक कुरूद  अजय चंद्राकर ने भखारा में लाइवलीहुड कॉलेज का किया उद्घाटन*
*“हर युवा को कौशल से आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य” -  चंद्राकर*

*युवाओं को मिलेगा कौशल का नया मंच*

धमतरी 06 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज भखारा-भठेली का उद्घाटन आज शासकीय आईटीआई भखारा परिसर में विधायक कुरुद  अजय चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत भखारा की अध्यक्ष  ज्योति हरख जैन ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य  पूजा सिन्हा, जनपद अध्यक्ष कुरुद  गीतेश्वरी साहू एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विष्णु साहू शामिल रहे।
         विधायक  चंद्राकर ने कहा कि यह लाइवलीहुड कॉलेज क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि “सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा आत्मनिर्भर बने और अपने कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त करे। आने वाले समय में इस कॉलेज के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी शहरों की तरह अवसर मिल सकें। भखारा में इस संस्थान की शुरुआत क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को एजुकेशनल किट का भी वितरण किया। 
          कार्यक्रम में रवि सिन्हा, सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, रामस्वरूप साहू, आनंद यदु, छत्रपाल बैस, सतीश जैन, गौतम जैन,  सिंधु बैस, दुलार सिन्हा, पूर्णिमा साहू, भीम साहू, पुष्पलता देवांगन, पंकज सिन्हा, छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल, खेमलता साहू, गौतमी पटेल, झम्मन साहू, रामनारायण नागरची, रामगोपाल देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT