*भाजपा गंगरेल मंडल ने मुख्यमंत्री का जलाया पुतला*
*रूपेंद्र ध्रुव ने किया स्वस्फुर्त भाजपा प्रवेश*
धमतरी :-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व और जिला नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा गंगरेल मंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन सायं 4:00 बजे अछोटा के राजीव नगर चौक में किया इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ पुलिस की झुमा छटकी भी हुई ।जैसे ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया वैसे ही पुलिस पानी लेकर के पहुंच गई और पुतले को बचाने का प्रयास किए।
इस कार्यक्रम में उस चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल के घोटालों को उजागर किया कि कैसे कांग्रस के एक बड़े नेता के पास दो हजार करोड़ का अवैध संपत्ति प्राप्त हुआ। इसी तरीके से कई नेताओं के पास कई हजार करोड़ की संपत्तियां अवैध रूप से कमाई की हुई हैं। यह सब सुनकर के वहां से गुजर रहे मथुरा निवासी रूपेंद्र ध्रुव ने वहीं पर ही चौक में भाजपा प्रवेश करने की इच्छा जाहिर की और गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू के द्वारा भाजपा का गमछा पहना करके उनका स्वागत करते हुए भाजपा प्रवेश कराया गया।
उपस्थित जिला के मंत्री मोनिका देवांगन ने कहा कि यह सरकार शराब माफियाओं की सरकार है जो शराब बंदी का अपना वादा पूरा नहीं कर रही है।
उपस्थित खुबलाल ध्रुव ने कहा कि यह सरकार अपने आप को किसान और आदिवासियों का हितेषी बताता है जबकि वह आदिवासियों के सख्त विरोध में काम कर रहे हैं।
वहां उपस्थित पिंकू जागेंद्र साहू ने कहा की सरकार अपना किसी भी वादे को निभा नहीं पा रही है जिसके कारण में वह तिलमिला गई है।
अंत में गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के पास कई हजार करोड़ घोटाले की अवैध संपत्ति रखी हुई है सिर्फ नेताओं की नहीं बल्कि उनके बड़े बड़े अधिकारियों के पास भी कई हजार करोड़ के घोटाले ईडी के माध्यम से उजागर हो रहे हैं। जिससे कांग्रेस की सरकार बौखला गई है और उल्टे सीधे इल्जाम भाजपा पर लगा रही है।
कुछ महीने बाद निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की जनता फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रही है ।कार्यक्रम में दुष्यंत सिन्हा नरेश यादव टिकेश्वर देवांगन पिंकू जागेंद्र साहू खूबलाल ध्रुव कीर्तन साहू मोनिका देवांगन अनीश देवांगन कैलाश देवांगन भोला साहू उमेंद्र सिन्हा उमेश महाजन और अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।