-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से किया सीधा संवाद


 भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से किया सीधा संवाद 

 कबीर समाज को दी 40 लाख रूपये की मंजूरी, समाज ने जताया मुख्यमंत्री का अभार
धमतरी  प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल बीते दिनों धमतरी विधानसभा के भटगांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत किए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिले के आमजनों के अलावा विभिन्न समाज के प्रमुखों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों, समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ संत संगठन कबीर समाज के पदाधिकारियों ने अपनी मांग रखते हुए कबीर संस्थान धमतरी और देवपुर वाचनालय में फर्नीचर स्ट्रक्चर एवं साहित्य, कबीर संस्थान धमतरी के सौंदर्यीकरण भवन विस्तार एवं स्वागत गेट, कबीर आश्रम सेंचुवा में सत्संग शेड निर्माण, कबीर आश्रम कलारतराई संत निवास भवन और कबीर आश्रम सेमरा में भवन निर्माण एवं शौचालय निर्माण की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने उक्त कार्यों के लिए कुल 40 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की।
              मांग पूरी होने पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संत संगठन, श्री रविकर साहेब ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हमारे द्वारा जिले के कबीर आश्रम के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण की मांग की गयी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए मंजूरी दी। संत श्री रविकर दास ने कहा कि कबीरदास जी ऐसे महापुरूष हुए, जिन्होंने समाज को जागृत करते हुए समाज में व्याप्त बुराईयां पर प्रहार किया और समाज को मानवता का संदेश दिया। उनका मूलमंत्र है, ’’जीव, दया और आत्मपूजा कहहिं कबीर धर्म दूजा।’’ मांग पूरी करने पर कबीर विश्व शांति मिशन की ओर से पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर संत  रामेश्वर साहेब,  विजय साहेब,  शोधकर साहेब, हेमेंद्र साहेब,  बोधकर साहेब,  लखन साहेब, साध्वी सीमा, समस्टी, संतुष्टि सहित  चेतनलाल यदु,  रेमन दास, गणराज सिन्हा और रेवाराम उपस्थित थे। 
                                           

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT