-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न,द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण व आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में हुई चर्चा

 कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न,
द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण व आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में हुई चर्चा
धमतरी 02 जून 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋतुराज रघुवंशी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम के तहत 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जाएगा।
 मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण अंतर्गत 24 जून 2023 से 24 जुलाई 2023 तक मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन एवं 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का विभाजन का कार्य किया जाएगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र में 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोडऩे, मतदाता सूची से नाम विलोपन कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। शासकीय अवकाश 12, 13,19 एवं 20 अगस्त 2023 को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर 2023 तक कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी  विभोर अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरुद  सोनाल डेविड, विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि के अलावा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
                         बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन हेतु ईव्हीएम एवं वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच का कार्य 10 जून 2023 से 27 जून 2023 तक ईसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा। प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि एफएलसी हॉल में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं। राजनीतिक दलों से मतदान केन्द्र में बीएलए नियुक्त करने आग्रह किया गया।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT