धमतरी युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन पुनः
जननेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन का तोहफा भारत जोड़ो यात्रा - हितेश गंगवीर
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी,प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा जी, सह-प्रभारी श्री इकबाल ग्रेवाल जी, श्रीमती प्रियंका सारसर जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा , जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोवनी के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर के नेतृत्व में आगामी जननायक राहुल गांधी जी को जन्मदिन के उपहार स्वरूप समस्त संगठनात्मक जिला एवं विधानसभा ईकाईयों को दिनांक 16 जून 2023 से 19 जून 2023 तक राहुल गाँधी जी की *भारत जोड़ो यात्रा* के संदेश एवं मोदी सरकार की कुनीतियों ,बढ़ती बेरोजगारी ,महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा की आज शुरुवात हुई।
युवा कांग्रेस धमतरी द्वारा ग्राम पोटियाडीह से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुवात हुई ज्ञात हो पूर्व में राहुल गांधी जी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की गई जिसमें कई प्रदेश ऐसे थे जो यात्रा में जुड़ नही पाए थे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने ऐसे जगहों पर भारत जोड़ो यात्रा कर राहुल गांधी जी के यात्रा के उद्देश्य को मजबूती प्रदान किया था।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उदित साहू ने बताया केंद्र सरकार हम दो और हमारे दो की सरकार है बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं ,आगामी समय में जननेता राहुल गांधी जी का जन्मदिन आने वाला है यह भारत जोड़ो यात्रा उनके जन्मदिन पर हम युवा कांग्रेसियों के तरफ से उपहार है।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी ने बताया केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है इन्होंने निम्न वर्ग के लोगों का शोषण ही किया है ,केंद्र सरकार अपने जनहित मुद्दों को लेकर अब तक से विफल और देश का माहौल खराब करने में सफल रही है जिसका खामियाजा निम्न वर्ग के लोगों को भुगतना पड़ रहा है, कुशासन के चलते ही राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द की गई ,जनमत के विरुद्ध जाकर केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है।
विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर ने बताया भारत जोड़ो यात्रा देश मे फैले नफरतों के माहौल को बदलने का उद्देश्य रखती है, देश में जो केंद्र सरकार है धर्म के सहारा लेकर असामाजिकता,साम्प्रदायिकता और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है।हमारे नेता राहुल जी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारत में जो प्रेम,सौहार्द और भाईचारा फैला कर उस असली भारत की तसवीरें सामने लाई है जिस वजह से हमारा देश जाना जाता है।इस
पद यात्रा के दौरान ग्राम प्रमुख नरेंद्र कंकेरिहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता ,रितु साहू ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस , बिसाहू राम साहू पंच, बोधि राम वरिष्ठ कार्यकर्ता , एवम युवा कांग्रेस के एस. सी. आई.टी.सेल जिला समन्वयक आर्यन चंदेल ,
विधानसभा उपाध्यक्ष हेमप्रकाश साहू , विधानसभा महासचिव विक्रम साहू , महासचिव कुलेश्वर देवांगन , तेजप्रताप साहू(महासाचिव एनएसयूआई), अंकुर पुरी गोस्वामी(अध्यक्ष राजीव मितान क्लब), राज देवांगन , शीतल साहू, किशन साहू, गौतम साहू, परमानंद ध्रुव, नवीन सिन्हा, रमन सिन्हा, सुनील सिन्हा, ओंकार, तेजप्रताप, धनंजय,नमन देवांगन, केशव,राहुल साहू , रमन ,ऋषभ गंगवीर आदि युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे....