-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*ग्राम मेचका में चरित्र शंका को लेकर पति ने किया पत्नी की हत्या,थाना मेचका पुलिस ने किया आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार*


*ग्राम मेचका में चरित्र शंका को लेकर पति ने किया पत्नी की हत्या,थाना मेचका पुलिस ने किया आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार*
*आरोपी पति एवं मृतिका पत्नी के बीच में हमेशा दोनों साथ में शराब पीने के बाद नशे में एक दुसरे के चरित्र को लेकर करते थे वाद विवाद*

*संक्षप्ति विवरण*-: दिनांक 06.05.24 को बीरसिंग नेताम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहू श्रीमती शकुन्तला नेताम जो घर से लगे दूसरे घर में अपने पति व छोटे बच्चों के साथ रहती है।
जो दिनांक 06.05.24 को सुबह करीबन 08/00 बजे मेरे घर आयी और मेरी तबीयत ठीक नही लग रही है बोलकर परछी में खाट को बिछा कर सो गयी। 
जो दोपहर करीबन 12/00 बजे घर बाड़ी तरफ नहाकर उसी खाट में आकर सोयी थी जिसे दोपहर करीबन 01/00 बजे खाना खाने के लिये उठाने पर नहीं उठने से हाथ छुकर देखने से फौत हो गया था।
 बहु शकुन्तला नेताम के सिर में चोट का निशान है। जिसके बारे में बेटा गुंजलाल नेताम से पुछने पर बताया कि रात को शकुन्तला शराब के नशे में दरवाजा से टकराने से कमर एंव सिर में चोट आना बताया है।
 कि रिपोर्ट पर मर्ग कमांक 01/24 कायम कर शव जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
मेचका पुलिस द्वारा तत्काल जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण व शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, मृतिका की मृत्यु संदेहास्पद होने पर पीएम कर्ता डॉक्टर राहूल सोनकर से शॉर्ट पीएम रिपोर्ट एवं सम्पूर्ण मर्ग जांच मौका निरीक्षण,शव पंचनामा,
घटनास्थल से जप्त भौतिक साक्ष्य,परिस्थिति जन्य साक्ष्य परिजनों के कथन एंव शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका शकुन्तला नेताम की हत्या होना व आरोपी गुंजलाल नेताम द्वारा हत्या करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी गुंजलाल नेताम के विरूद्ध थाना मेचका में अपराध कमांक 04/24 धारा 302 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

*आरोपी*-: गुंजलाल नेताम पिता बीरसिंग नेताम उम्र 36 वर्ष साकिन मेचका थाना मेचका जिला धमतरी

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मेचका सउनि.राधेश्याम बंजारे,प्रआर.नकुल नेताम,आरक्षक बाबूलाल, योगेश सोम,गिरीश सोम, रामबच्चन सलाम,दिनेश रात्रे,भोज प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT