-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की पहल पर भखारा की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की पहल पर भखारा की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण
धमतरी 10 मई 2024/ नगर पंचायत भखारा में पिछले कई सालों से गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या हो रही थी। इसकी जानकारी यहां के वासियों ने कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी को दी। जल संकट को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने इसका हल निकालने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस निर्देश के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम के साथ तहसीलदार भखारा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत भखारा, सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग और छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। इसके बाद गंगरेल नहर से सिलघट एनीकट तक पानी पहुंचाने का विकल्प तलाशा गया और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। नहर के पानी को सिलघट एनीकट के पास नगरपंचायत के इनटेक वेल के माध्यम से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाकर वॉटर ट्रीटमेंट करते हुए पिछले दिनों से भखारा नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। इस तरह नगर पंचायत क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT