-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*राष्ट्र समर्पित भाजपा, जिन्होंने भारत के नवनिर्माण में अतुल्यनीय योगदान दिए, उनका सदस्यता अभियान होगा स्वर्णिम : रंजना साहू*

*राष्ट्र समर्पित भाजपा, जिन्होंने भारत के नवनिर्माण में अतुल्यनीय योगदान दिए, उनका सदस्यता अभियान होगा स्वर्णिम : रंजना साहू*
*विकास की गाथा का परचम लहराते हुए भारत, भारतीय जनता पार्टी विश्व का लोकप्रिय पार्टी : उमेश साहू*
*भाजपा गंगरेल मंडल के अंतर्गत सदस्यता अभियान के विषय में मंडल स्तरीय बैठक आमंत्रण हेरिटेज रुद्री में गंगरेल मण्डल प्रभारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न।*

धमतरी- विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल, राष्ट्रहित को प्रथम रखने वाले भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पुनः सदस्यता अभियान का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में 2 सितंबर को प्रारंभ होने वाला है, इसी तारतम्य में सदस्यता अभियान को लेकर धमतरी विधानसभा के गंगरेल मंडल में आयोजित बैठक में बैठक प्रभारी के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू सदस्यता अभियान मे शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की छायाचित्र सहित भाजपा के वरिष्ठ जनों को पुष्पमाला अर्पित करते हुए प्रारंभ किया गया। स्वागत उद्बोधन में गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने भाजपा सदस्यता अभियान के विशेष जानकारी दिए एवं कार्यकर्ताओं सहित सभी सदस्यों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बात कहते हुए कहा कि विकास की गाथा का परचम लहराते हुए भारत, भारतीय जनता पार्टी विश्व का लोकप्रिय पार्टी बनी है और आज अपने नए सदस्यों को जोड़ कर विश्व पटल पर कीर्तिमान स्थापित करने तत्पर हैं। प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि राष्ट्र समर्पित भाजपा, जिन्होंने भारत के नवनिर्माण में अतुल्यनीय योगदान दिए, उनका सदस्यता अभियान स्वर्णिम होगा, दृढ़ संकल्प व उत्साह के साथ भाजपा के करोड़ कार्यकर्ता भाजपा सदस्यता अभियान में जोड़ने के लिए ललाईत हैं किंतु इस अभियान को प्रत्येक मतदाता, बुथ अध्यक्ष, बुथ पालक, पंच परमेश्वर, सहित मंडल के पदाधिकारी घर घर जाकर सदस्यता अभियान को पहुंचाने अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। जिससे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए विश्व पटल पर नए कृतिमान स्थापित हो। मंडल स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, भाजपा वरिष्ठ दिग्विजय सिंह कृदंत, भाजपा वरिष्ठ प्रकाश गोलछा, महिला नेत्री मोनिका देवांगन ने सम्बोधित किया।सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चंद्रहास जैन और आभार नरेश यादव ने किया मौके पर कार्यक्रम में मण्डल उपाध्यक्ष अहमद अली, दुष्यंत सिंहा, चेतन साहू, ईश्वर साहू, सौरभ उपसरपंच, गोरख सिंहा, मनी साहू, मोहन साहू, गजाधर सिंहा, हेमंत पाले, रुद्री सरपंच अनीता यादव, मुकेश यादव, प्रीतम साहू, तमेश साहू, अजय गार्डिया, कीर्तन साहू, जनपद सदस्य रूपाली ध्रुव, सुशांत कांत, पीलेश्वर, महेश कुमार, सविता, कैलाश देवांगन, सोहन यादव, उमेंद्र सिंहा, अर्जुन सोनकर, दिनेश निषाद, चंद्र देव, रमेश निषाद, कामता निषाद, सुरजीत नेताम सहित बड़ी संख्या में प्रदेश व जिला स्तर पदाधिकारी,मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक व सह संयोजक, बूथ के पंच परमेश्वर एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।*

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT