-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*विहिप षष्ठिपूर्ति स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नगरी में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल की प्रखंड समिति का हुआ गठन*

*विहिप षष्ठिपूर्ति स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नगरी में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल की प्रखंड समिति का हुआ गठन*
दिनांक 26 अगस्त दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन एवं शुभ अवसर पर नगरी प्रखण्ड के ग्राम सांकरा खण्ड में विभाग संगठन मंत्री जी के प्रवास के दौरान नगरी प्रखण्ड में प्रखंड समिति का गठन किया गया तथा गठन के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद का षष्ठिपूर्ति स्थापना दिवस भी मनाया गया। जिला मंत्री श्री रामचंद देवांगन ने बताया कि आज से 60 वर्ष पूर्व विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना संत समाज द्वारा 1964 में किया गया था तब से लेकर के आज तक विश्व हिंदू परिषद धर्म रक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है, जहां भी धर्म की हानि होती है वहां विश्व हिन्दू परिषद सदैव तत्परता के साथ खड़े रहता है एवं धर्म विरोधियों से लड़ने के लिए सजग रहता है इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला धमतरी द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन नगरी प्रखंड में समिति का गठन किया गया। धमतरी जिला के सभी प्रखंडों में षष्ठीपूर्ति स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री श्री चंद्रेश सोनाने जी, जिलामंत्री श्री रामचंद देवांगन जी जिला संयोजक श्री रवि कुमार साहू जी, जिला सह संयोजक श्री रजनीकांत देवांगन जी,जिला संपर्क प्रमुख श्री इंद्र कुमार निखिलजी, जिला प्रचार प्रमुख श्री योगेंद्र साहू जी, शिव शंकर जी झाड़ू राम जी, कमल नारायण साहू जी, यश कुमार साहू जी, श्री डेविड साहू जी कुमारी राखी साहू जी, कुमारी नीतू साहू जी के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT