-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कबड्डी का खेल कम समय में खेले जाने वाला सबसे रोमांचक खेल है — कविता योगेश बाबर

कबड्डी का खेल कम समय में खेले जाने वाला सबसे रोमांचक खेल है — कविता योगेश बाबर 
राज बंधु कबड्डी दल एवं ग्रामविकास समिति सारंगपुरी के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया समारोह की अतिथि क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर थी कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पद्मा सोनकर सरपंच ने की सर्व प्रथम प्रभू श्री राम चंद्र जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से आए हुए खिलाड़ियों ने अपना खेल का जौहर दिखाया सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने कहा कि मानव जीवन में खेल कूद का एक अपना विशिष्ट योगदान रहता है क्योंकि खेलने कूदने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है कबड्डी का खेल भारतीय संस्कृति और परंपरा का ऐतिहासिक खेल है जो कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पह्चान बना चुका है प्रो कबड्डी लीग के माध्यम से अन्य देशों के खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा लेते हैं और चूंकि यह खेल अत्यंत कम समय में संचालित होता है लेकिन इसका रोमांच अपने चरम सीमा में होता है खिलाड़ी खेल भावना से खेलें हार जीत होती रहती है आज हार गए तो अपनी गलतियों को सुधारकर कल आप ज़रूर जीत की ओर अग्रसर होंगे उन्होंने समस्त खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई दी कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती पद्मा प्रीतम सोनकर दयालु राम नेताम मनोहर सोनकर आशा राम यादव नोहर यादव जगदीश सोनकर रामेश्वर सोनकर राम कुमार यादव एवम् आयोजन समिति के गजेंद्र निषाद कुलेश्वर साहू लिकेश साहू दानेश्वर निषाद करण यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT