*ग्राम अंगारा में विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का हुआ गठन*
विश्व हिंदू परिषद जिला धमतरी लगातार धर्म रक्षा के लिए तत्पर एवं सजग हैं, धर्म की रक्षा हेतु एवं समाज में फैले आसामाजिक तत्वों से रक्षा हेतु लगातार जिले के प्रत्येक गांव, नगर एवं शहर तक पहुंच कर निरंतर संगठन विस्तार का कार्य जारी है। इसी क्रम में आज ग्राम अंगारा में माँ अंगार मोती के पावन प्रांगण में ग्राम की समस्त मातृशक्ति की उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का गठन किया गया। बैठक में ग्राम की समस्त माताओ एवं बहनों ने अपनी सहभागिता ग्राम के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए देने का निर्णय लिया साथ ही साथ अपने स्वयं के घर से हिंदू धर्म-संस्कृति की रक्षा हेतु कार्य प्रारंभ करने का प्रण लिया। विहिप जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद स्वरूप मेश्राम जी ने बताया कि किस प्रकार हम अपनी पौराणिक धर्म, संस्कृति एवं सभ्यता को लगातार खोते जा रहे हैं एवं किस प्रकार हम फिर से एक नई गुलामी की ओर बढ़ रहे हैं उन्होंने इस आने वाले खतरों से लड़ने हेतु समस्त माता-बहनों को प्रेरित किया।जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन जी ने बताया कि भारतीय नारी शक्ति का स्वरूप है हमारी माताएं बहनें स्वयं के साथ अपने परिवार और समाज को संरक्षित करने में सक्षम है। दुर्गावाहनी की बहने आज अपने गांव समाज के बीच नई पहचान बना रही है धर्मांतरण लव जिहाद के जाल में फंसने वाली बहनों को सही दिशा में लाने का काम दुर्गावाहनी की बहने कर रही है संस्कृति और सभ्यता के साथ संस्कार निर्माण का काम हमारी माताएं और बहनें स्वयं कर रही है हम सबको संगठित होकर अपने गांव को नशा अपराध से मुक्त कर धार्मिक संस्कारों के प्रति कट्टर बनाना है और बांग्लादेश जैसी हालत भारत में निर्मित ना हो इसके लिए हम सबको मिलकर सशक्त और संगठित हिंदू समाज का निर्माण करना है।।
दुर्गावाहनी की जिला सह संयोजिका भूमिका कोर्राम ने सभी मातृशक्ति और दुर्गावाहनी के बहनों को सदस्यता ले कर समाज में अन्याय अपराध के खिलाफ लड़ने तथा हिंदुओ को संगठित होकर स्वयं को मजबूत बनाने के बात कही तथा धर्मातरण और लव जिहाद के लिए संघर्ष करने के लिए सत्संग और शक्ति साधना के द्वारा संगठित होकर सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।।
बैठक में विश्व हिंदी परिषद जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद स्वरूप मेश्राम, जिला मंत्री रामचंद देवांगन, जिला सह मंत्री दीपक सोनी, जिला सह संयोजिका भूमिका कोर्राम, जिला सहसंयोजिका नमिता साहू, पुरुषोत्तम निषाद, जिला विशेष संपर्क प्रमुख इंद्र कुमार निखिल, जिला प्रचार प्रमुख योगेंद्र साहू, खिलेश्वर यादव, कविता कुर्रे, प्रीतेश्वरी साहू, नेमिन साहू, दुर्गाबाई रायपुरिया, वंदना साहू तुमेश्वरी यादव, बिंदेश्वरी साहू, विसाहीन यादव एवं विश्व हिंदू परिषद,दुर्गावाहनी, मातृशक्ति के समस्त कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
🙏🏻🚩 *जय श्रीराम* 🙏🏻🚩