-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*पुलिस अधीक्षक महोदय ने सहायक उप निरीक्षक आर.के.साहू को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए दिये बधाई एवं शुभकामनाएं*


 *पुलिस अधीक्षक महोदय ने सहायक उप निरीक्षक आर.के.साहू को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए दिये बधाई एवं शुभकामनाएं*
*पदोन्नत हुए सहा.उप निरीक्षक को स्टार लगाकर उप निरीक्षक पद पर दी गई पद्दोन्नति*
पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेशानुसार आज पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने पदोन्नत हुए सहा.उप निरीक्षक श्री रामकृष्ण साहू को स्टार लगाकर पद्दोन्नति दी गई।

 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारी को सहा.उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नत अपने पदीय कर्तव्यों को बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये। 

 श्री रामकृष्ण साहू उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर प्रसन्नचित एवं उत्साहित नजर आये इन्होंने पदोन्नति होने पर पुलिस कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की तथा सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने उन्हें पदोन्नति की बधाईयां भी दिये। 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार,उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश साव,मुख्य लिपिक एसआरसी.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव,स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला,डिगेश शर्मा ने पदोन्नत हुए अधिकारी को बधाईयां व शुभकामनाएं दिये।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT