-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी विधायक ओंकार साहू ने शीतल पारा आछोटा में सामुदायिक भवन का किया - भूमिपूजन*

*धमतरी विधायक ओंकार साहू ने शीतल पारा आछोटा में सामुदायिक भवन का किया - भूमिपूजन* 
 धमतरी विधायक ओंकार साहू नें महानदी के तट पर बसे ग्राम अछोटा पहुंचकर ग्रामीण जन से सौजन्य मुलाकात किये | तत्पश्चात अछोटा के ग्राम वासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ माता शीतला का विधि विधान से पूजा अर्चना किया | धमतरी विधायक ओंकार साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम वासियों के उपस्थिति में शीतला पारा सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ | विधायक समेत पांच लोगों ने समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में गाईती से जमीन को खोदकर भूमि पूजन कार्य को संपन्न बनाएं | साथ में गांव में अनुकरणीय कार्य करने वाले महिलाओ के प्रोत्साहन के लिए विधायक के हाथों गिफ्ट वितरण भी किया गया | इस अवसर पर विधायक ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा ग्राम अछोटा आत्मनिर्भर ग्राम बनने की ओर अग्रसर है क्योंकि इस पावन गांव के लोग अपने गांव के छोटे बड़े विकास कार्य के लिए बहुत सक्रिय होते हैं | निरंतर अछोटा में समस्त गांव वासियो के संयुक्त नेतृत्व में विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं जिसमें सबसे बड़ा महत्वपूर्ण बात ग्राम अछोटा में एकता कि भावना है यहां एक साथ मिलकर ग्राम वासी अछोटा को विकास कि राह दे रहे हैं | जोन अध्यक्ष जीवराखान देवांगन नें कहा विधायक ओंकार साहू क्षेत्र में लगातार सक्रिय है लोगों की बातों को सुनकर उनका समस्या का निराकरण लगातार कर रहे हैं क्षेत्र में विधायक द्वारा अनेकों कार्य स्वीकृत धमतरी क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे है | अछोटा के सरपंच अरुण देवांगन ने कहा विधायक जी का कार्यकाल महज 9 माह हुआ है इतने कम समय में अछोटा को विकास कार्य देना , हमारे लिए सौभाग्य की बात है हम सब ग्राम वासी विधायक जी को सामुदायिक भवन देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं | साथ में उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में अछोटा को और भी विकास कार्य देंगे | इस भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण घनश्याम साहू , सरिता यादव जनपद सदस्य ,जोन अध्यक्ष जीवखान देवांगन, सरपंच अरुण देवांगन , भोलाराम देवांगन अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, वाम प्रताप साहू पूर्व जनपद सदस्य , पंकज ध्रुव सचिव ग्राम विकास समिति, सोनू निषाद, पालूराम देवांगन , भानु देवांगन, सुभाष देवांगन, रामनाथ ध्रुव , पुनीत राम निषाद, महमू राम, जय राम ध्रुव, अर्जुन नेताम, मुकेश यादव विधायक प्रतिनिधि कुर्रा, संजू साहू , राम भरोसा तिवारी, अनूप नेताम युवा,केसनी देवांगन, जयंती नागर्ची निर्मला देवांगन , रमशीला ध्रुव साथ में बड़ी संख्या मातृ शक्ति एवं ग्राम वाशियों कि उपस्थिति रही |

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT