-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य से ही समाज व देश की सेवा की जा सकती है- तेजस्वी*


 *तेजस्वी, मुकेश दे रहे युवाओं को प्रेरणा*
          
*शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य से ही समाज व देश की सेवा की जा सकती है- तेजस्वी*
 *धमतरी -राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत भोथली विद्यालय के पूर्व छात्र मुकेश कुमार साहू व तेजस्वी साहू जो वर्तमान में सीआरपीएफ बालाघाट व बी एस एफ में पश्चिम बंगाल में देशसेवा में कार्यरत हैं ।उन्होंने बच्चों को उद्बोधन देते हुए बताया कि किस प्रकार दौड़ना व शारीरिक क्रियाकलाप व परीक्षा देकर इस मुकाम को हासिल किया। अनुशासन ,मेहनत लगन से कठिन परिश्रम कर देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। दोनों मेधावी छात्र रहे व गणित एवं विज्ञान विषय लेकर कठिन परीक्षा में अपनी योग्यता साबित किया। स्काउट गाइड व राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवा दिए। आज भोथली ग्राम के युवा उनके मार्गदर्शन में सेना ,पुलिस विभाग में जाने हेतु परिश्रम कर रहे हैं। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. गणेश प्रसाद साहू ने बताया कि मानसिक अयोग्यता को माता-पिता व शिक्षक जानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थी गुटका शराब नशीली पदार्थ से दूर रहे हमेशा पौष्टिक आहार का सेवन करें योग व्यायाम व पुराने गीतों के माध्यम से गुस्सा, चिडचिडाहट डर भय आश्चर्य को छात्र दूर कर सकते हैं। विद्यालय द्वारा मुकेश व तेजस्वी को श्रीफल, पेन, गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया ।कार्यक्रम का संचालन गणेश प्रसाद साहू व आभार एल एन साहू व्याख्याता ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य एस रामटेके, राकेश कुमार साहू, रामशरण मिश्रा, एल,एन शांडिल्य, गोविंद सिन्हा ,गोपेश साहू, उमाकांत साहू ,राहुल सोनकर, मयंक दास ,लाकेश रेखा देहारी, रेणुका ध्रुव, दीप्ति शुक्ला ,दुर्गा साहू ,लखन्तीन आदि उपस्थित थे।*
             प्रेषक 
      जी पी साहू धमतरी

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT