-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

रत्नाबांधा से आमदी तक सड़क चौड़ीकरण की - मांग को लेकर जनदर्शन में सीएम के नाम पत्र

- रत्नाबांधा से आमदी तक सड़क चौड़ीकरण की - मांग को लेकर जनदर्शन में सीएम के नाम पत्र 
शहर के रत्नाबांधा से लेकर आमदी तक जर्जर सड़क के सुधार और चौड़ीकरण की मांग को लेकर आमदी के युवाओं ने कलेक्टर जनदर्शन में सीएम विष्णु देव साय , डिप्टी सी एम अरुण साव और प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के नाम पत्र दिया है।

पत्र में कहा गया है कि रत्नाबांधा से आमदी तक सड़क मार्ग अत्यंत जर्जर हो गया है लगातार रेती गिट्टी से भरे सैंकड़ो हाइवा गाड़ी का आवागमन मार्ग है जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। प्रशासन द्वारा बरसात के पश्चात इस सड़क को दुरूस्त करने का आश्वासन
दिया गया था। लेकिन अभी तक सुधार नहीं हुआ है। इस मार्ग से रत्नाबांधा, लोहरसी, मुजगहन,
खरतुली, परसतराई, पोटियाडीह, नगर पंचायत आमदी के अलावा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव आना जाना
होता है। मार्ग पर सुधार के नाम पर सिर्फ गिट्टी बिछा दिया गया है जिससे दुर्घटना हो रही है अभी हाल में ही एक दोपहिया वाहन गिट्टी से फिसल गया और उसके सर पर गम्भीर चोटें भी आई है साथ मे धूल बढ़ने के कारण आंख और श्वसन सम्बंधित बीमारी भी बढ़ते जा रही है ,आवेदकों ने 7 दिन के भीतर सड़क मार्ग को पूर्णतः दुरूस्त करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में डोमेश्वर साहू ,धर्मेंद्र पटेल , अंकुर पूरी गोस्वामी ,डमेश मरकाम ,राम कुम्भकार ,पारसमणि साहू ,विक्रम साहू , हितेश गंगवीर , शीतल साहू ,खिलेश कुम्भकार ,विजय साहू, चुरामन सेन,भोला देवांगन, ओमकार, देवन साहू,प्रकाश साहू , यशवंत ध्रुव,विकास साहू , सोहिल साहू उमेश साहू देवनारायण साहू, सीताराम, श्लोक, चिंता साहू, रामप्रसाद, रोहित, नारायण, बोधीराम आदि समेत आस पास के क्षेत्र से काफी युवा एवं महिला साथी शामिल रहे....

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT